Advertisement

साइंस न्यूज़

डूबा शहर, तबाह इमारतें और पानी में EV... ये चीन में डॉल्फिन से हुई बर्बादी की तस्वीर है!

आजतक साइंस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST
  • 1/14

चीन के पूर्वी हिस्से में आया आक्रामक टाइफून डॉल्फिन अब पहले जितना ताकतावर नहीं रह गया है, लेकिन उसका असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. इस तूफान ने पहले झेजियांग,फुजियान और शंघाई पर कहर बरपाया, इसके बाद बारी बारिश और तूफान के साथ देश के बाकी हिस्सों में भी तबाही मचाई. Photo: AP

  • 2/14

डॉल्फिन चीन में आया इस साल का सबसे ताकतवर तूफान था. 9 अगस्त को यह  झेजियांग के युहुआन के पास करीब 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ जमीन से टकराया. इसके बाद यह तूफान केवल जमीन तक सीमित नहीं रहा. बारिश का पानी शहरों, सड़कों और निचले इलाकों में भरने लगा. Photo: AP
 

  • 3/14

इस तूफान के चीन में आने से पहले ही बडे़ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई थीं. झेजियांग के वेंझोउ शहर में 9 लाख, फुजियान में करीब 99 हजार और शंघाई में 2.15 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. इस भयानक टाइफून के प्रभाव से बचने के लिए लोगों को स्कूल, कम्यूनिटी सेंटर, और रीलीफ सेंटकों में रखा गया. Photo: AP

Advertisement
  • 4/14

प्रशासन ने पहले से ही संवेदनशील इलाकों को खाली कराने, नदियों और बांधों की निगरानी करने और बचाव दलों को तैयार रखने पर जोर दिया.चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने झेजियांग, फुजियान, शंघाई, जियांगसू, अनहुई और जियांग्शी के लिए बाढ़ से जुड़ी आपात व्यवस्था शुरू की थी। सरकार ने लोगों को निचले और खतरे वाले इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी. Photo: AP

  • 5/14

डॉल्फिन का खासा असर चीन के सबसे बड़े शहरों में से एक शंघाई पर भी पड़ा. तेज बारिश से सड़कों में पानी भर गया और सामान्य जन जीवन भी प्रभावित हुआ. यहां  पुडोंग और होंगकियाओ एयरपोर्ट पर 9 अगस्त को एक हजार तीन सौ के करीब उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. इसके अगले दिन भी 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. यानी सिर्फ दो दिनों में हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई. Photo: AP

  • 6/14

सबसे बड़ी चिंता यह है कि डॉल्फिन समुद्र में लौटकर खत्म नहीं हुआ.जमीन के ऊपर कमजोर होने के बावजूद इसके साथ आई नमी और बारिश का असर चीन के अंदर तक पहुंच गया. 11 अगस्त को बीजिंग के शुनी जिले में पानी ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों और बसों को काफी हद तक डुबो दिया.  Photo: AP

Advertisement
  • 7/14

वहां एक घंटे में 88.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के चार जिलों में सबसे ऊंचे स्तर की बाढ़ संबंधी चेतावनी जारी की गई.अब बीजिंग में 24 घंटे के भीतर 150 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश का खतरा बताया गया है. यह शहर में पूरे साल होने वाली औसत बारिश के एक-तिहाई से भी ज्यादा है. Photo: AP

  • 8/14

प्रशासन ने सैकड़ों बाढ़ नियंत्रण टीमों को तैयार रखा है और मेट्रो, अस्पतालों और बुजुर्गों की देखभाल वाले केंद्रों जैसे संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई है. 12 अगस्त तक डॉल्फिन का असर हेनान और दूसरे मध्य चीनी इलाकों में भी बना हुआ है. Photo: Reuters

  • 9/14

हेनान के कुछ हिस्सों में 350 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान जताया गया है. हुबेई में कई जलाशयों का पानी सुरक्षा सीमा से ऊपर पहुंचा और करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा. ऐसे तूफान का नुकसान सिर्फ टूटे घर या पानी से भरी सड़रों कर नहीं रहता.खेतों में खड़ी फसल, छोटे कारोबार, फैक्ट्रियां, बंदरगाह, सड़क और रेल नेटवर्क सब प्रभावित होते हैं. Photo: Reuters

Advertisement
  • 10/14

डॉल्फिन के कारण चीन के पूर्वी हिस्से में परिवहन और पर्यटन पर भी असर पड़ा.हुबेई में बाढ़ के खतरे के कारण 26 हाई-रिस्क निर्माण परियोजनाओं को रोक दिया गया और थ्री गॉर्जेस डैम से जुड़े पर्यटन क्षेत्र भी बंद किए गए. Photo: Reuters

  • 11/14

चीन के पिछले आंकड़े बताते हैं कि बाढ़ और जलभराव वहां कितनी बड़ी आर्थिक समस्या बन चुके हैं. चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक,2025 में बाढ़, जलभराव और आपदाओं से 166.6 अरब युआन का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ था। 2024 में यही नुकसान 263 अरब युआन था. Photo: Reuters

  • 12/14

डॉल्फिन से पहले ही चीन ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी थी.मौसम विभाग की चेतावनियों के साथ जल संसाधन, परिवहन और आपदा प्रबंधन विभागों को सक्रिय किया गया. लोगों को खतरे वाले इलाकों से निकालना शुरू कर दिया गया और राहत केंद्र तैयार किए गए. Photo: Reuters

  • 13/14

यह तैयारी इसलिए भी जरूरी  है क्योंकि चीन हर साल बड़े तूफानों और बाढ़ का सामना करता है.2025 में चीन में 10 टाइफून आए थे और लाखों हेक्टेयर फसलों को इन आपदाओं से नुकसान पहुंचा था. इस बार भी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती  लोगों को बचाने के साथ ही पानी उतरने के बाद सड़क, बिजली, परिवहन, खेती और कारोबार को जल्दी सामान्य करना है. Photo: Reuters

  • 14/14

चीन के लिए ऐसे तूफान नए नहीं हैं. 2023 में टाइफून डोक्सुरी के बाद उत्तरी चीन और हेबेई के इलाकों में भारी बाढ़ आई थी. बीजिंग के पास झुओझोउ में हजारों घर और लोगों की आजीविका पर असर पड़ा था . उस समय कई  लोगों ने सरकार की बाढ़ से निपटने की तैयारी और मदद को लेकर सवाल भी उठाए थे. Photo: Reuters

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement