Snake Repellent Vastu Tips: सांपों को खींचते हैं घर के ये कोने, खत्म हो जाएगी जमा पूंजी!

Snake Repellent Vastu Tips : भीषण गर्मी में क्यों बाहर निकलते हैं सांप और वास्तु के वे कौन से बदलाव हैं जो आपके घर को सुरक्षित रख सकते हैं? जानें घर के उन कोनों के बारे में जो सांपों को अपनी ओर खींचते हैं और उन्हें ठीक करने के आसान ज्योतिषीय व आर्थिक उपाय, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे.

Advertisement
वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपके घर के 3 कोने ऐसे हैं जो सांपों की खींचते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपके घर के 3 कोने ऐसे हैं जो सांपों की खींचते हैं.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

Snake Vastu Tips: आजकल पारा तेजी से चढ़ रहा है और इस झुलसाती गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान जीव भी बेहाल हैं. इसी बढ़ती तपिश के कारण सांपों के लिए जमीन के अंदर रहना नामुमकिन हो गया है, जिसके चलते वे भारी तादाद में अपने बिलों से बाहर आ रहे हैं.

सांप क्यों बाहर आते हैं?
दरअसल, सांप कोल्ड ब्लडेड (Cold-blooded) जीव होते हैं. इसका मतलब है कि उनके शरीर का तापमान स्थिर नहीं रहता, बल्कि बाहरी वातावरण पर निर्भर करता है. इंसानों के विपरीत, सांप खुद अपनी शारीरिक ऊर्जा से गर्मी पैदा नहीं कर सकते. शरीर को ठंडा रखने और नमी की तलाश में वे अक्सर इंसानी बस्तियों या घरों के ठंडे कोनों की ओर खिंचे चले आते हैं.
वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपके घर के 3 खास कोने ऐसे होते हैं जो सांपों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वास्तु में ही सांपों को घर में घुसने से रोकने के बेहद आसान और कारगर उपाय भी बताए गए हैं.

Advertisement

 सांपों को खींचते हैं घर के ये 3 कोने
अग्नि कोण की गंदगी (South-East): घर का दक्षिण-पूर्व कोना धन के आगमन का स्थान माना जाता है. यदि यहां बहुत अधिक नमी, अंधेरा या कबाड़ जमा है, तो गर्मी में ठंडी जगह की तलाश में सांप यहां अपना डेरा जमा लेते हैं. वास्तु के अनुसार, इस कोने में सांप का आना आपकी जमा पूंजी के खत्म होने का इशारा है. 

ईशान कोण में जलजमाव (North-East): उत्तर-पूर्व दिशा देवताओं की मानी जाती है. अगर इस दिशा में झाड़ियां उग आई हैं या पानी का रिसाव हो रहा है, तो सांप यहां खिंचे चले आते हैं. इस कोने में सांप का वास होने से घर में बरकत रुक जाती है और भारी कर्ज की स्थिति बन सकती है. 

दहलीज के नीचे का हिस्सा: घर की मुख्य दहलीज अगर टूटी-फूटी है या उसके नीचे गड्ढे हैं, तो सांप वहां छिप जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार, दहलीज लक्ष्मी का द्वार है और यहां सांप का बैठना  घर की जमा -पूंजी धीरे-धीर खत्म कर देता है. 

Advertisement

आज ही कर लें ये 3 उपाय
मुख्य द्वार पर चांदी के नाग-नागिन: यदि आपको घर के कोनों में सांप का डर सताता है, तो वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार के नीचे चांदी के छोटे नाग-नागिन का जोड़ा दबा दें. माना जाता है कि इससे न केवल सांप घर से दूर रहते हैं, बल्कि पितृ दोष दूर होता है और राहु के शांत होने से अचानक धन लाभ के योग बनते हैं. 

तिजोरी में सांप की केंचुली: ज्योतिष शास्त्र में सांप की केंचुली को बहुत चमत्कारी माना गया है.  यदि आपको कहीं से प्राकृतिक रूप से गिरी हुई केंचुली मिल जाए, तो उसे साफ करके अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें. यह उपाय कंगाली को कोसों दूर रखता है और कुबेर देवता की कृपा दिलाता है. 

पीली सरसों और नमक का छिड़काव: हर शुक्रवार घर के कोनों में पीली सरसों और सेंधा नमक का छिड़काव करें.  इसकी गंध से जहरीले जीव घर में प्रवेश नहीं करते और घर की नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) खत्म होती है, जिससे लक्ष्मी का स्थायी वास होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement