सिंह- सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा. विभिन्न मोर्चों पर उम्दा प्रदर्शन करेंगे. वाणी व्यवहार और व्यक्तित्व से सभी प्रभावित होंगे. सपरिवार आनंद से रहेंगे. मेहमानों का आगमन होगा. इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. खानपान प्रभावशाली रहेगा. सभी का आदर सम्मान रखेंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. महत्वपूर्ण वार्ता सफल होगी. परंपरागत कार्यों से जुड़ेंगे. मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है. परिजन सहयोगी रहेंगे.
धन लाभ - आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. पारिवारिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार में बढ़त रहेगी. आर्थिक विषयों में उत्साहित रहेंगे. बचत पर जोर रहेगा. साहस संपर्क से लाभ बेहतर बनेगा. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. करियर कारोबार में वृद्धि होगी. वरिष्ठ जनों से भेंट होगी. धनधान्य की प्रचुरता रहेगी. रहन सहन संवार पाएगा. वाणिज्यिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. पेशेवर अवसर भुनाएंगे. भव्यता बढ़ेगी.
प्रेम मैत्री- प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ पल बिताएंगे. शुभ सूचना मिलेगी. स्वजनों को साथ लेकर चलेंगे. जिम्मेदारी का भाव रहेगा. रक्त संबंध संवरेंगे. सुख साझा करेंगे. कुल कुटुम्ब से करीबी बढ़ाएंगे. मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी. वचन पालन बनाए रखेंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संवेदनशीलता बढ़ेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- भेंट संवाद बनाए रखेंगे. स्वयं पर ध्यान देंगे. मनोवांछित प्रस्ताव मिलेंगे. व्यक्तित्व निखरेगा. स्वास्थ्य सुधरेगा. आत्मविश्वास मनोबल ऊंचा रहेगा. खानपान उम्दा रहेगा.
शुभ अंक : 1 3 और 9
शुभ रंग : गहरा लाल
आज का उपाय : देवी मां दुर्गाजी की स्तुति वंदना करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. व्रत संकल्प बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा