मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope Today)22 august 2022: नए बिजनेस का खुलेगा मार्ग, जानें आज का खास उपाय

Aries Tarot Horoscope today 22 august 2022: आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हें कुछ अन्य लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का लाभ होगा, इससे आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं. आज किसी नए सेक्टर में जाने का मन भी बना सकते हैं लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से जुड़ा कोई तनाव हो सकता है. नौकरी बदलने का फैसला लेते समय नफा नुकसान पर गंभीरता से गौर करें और किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें.

Advertisement
Tarot Rashifal Today: टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन Tarot Rashifal Today: टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

भावना शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

मेष The strength

कार्यक्षेत्र

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हें कुछ अन्य लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का लाभ होगा, इससे आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं. आज किसी नए सेक्टर में जाने का मन भी बना सकते हैं लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से जुड़ा कोई तनाव हो सकता है. नौकरी बदलने का फैसला लेते समय नफा नुकसान पर गंभीरता से गौर करें और किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें. नए बिजनेस का मार्ग खुलेगा. पुराने कारोबार में भी विस्तार का योग है. विदेशी कारोबार से जुड़े जातकों को लिए नतीजे सामान्य रहेंगे. आज फ़ूड इंडस्ट्री में फ़ायदा होगा.

Advertisement

आर्थिक

इनकम बढ़ाने के आपको कुछ अच्छे स्त्रोत भी मिल सकते हैं,जिससे आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे आप जमीन या मकान जैसी स्थायी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं. पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त होगा. दोपहर के बाद भौतिक सुखों का पूर्ण लाभ मिलेगा. बीमा में निवेश लाभकारी रहेगा. आज बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को फ़ायदा हो सकता है. वेतन में बढ़ोतरी होगी या किसी नए ज़रिए से पैसा आ सकता है. भागीदारी में लिए गए कार्यों में सचेत रहने की ज़रूरत है .

पारिवारिक

विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सतर्क रहना होगा तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे. परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं, जिन्हें आप समय रहते पूरा करेंगे. शाम का समय परिवार के साथ बैठकर खाना खा सकते है. आज किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. आज छोटे बच्चों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है. घर के बड़े आपके हर काम को सराह सकते है. घर के फैसलों में आप एहम भूमिका रहेगी. शादीशुदा जीवन में एक दूसरे का सहयोग मिलेगा. लेकिन जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है.

Advertisement

प्रेम संबंध

आज पार्ट्नर के साथ घूमने का प्लान बना सकते है. अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है. बहुत छोटे मुद्दों के लिए पार्ट्नर से नाराज़गी हो सकती है लेकिन आज आप उनकी परवाह दिखाएँगे जिससे की आपका रिश्ता और मज़बूत होगा.

स्वास्थ्य

सेहत में सुधार होगा. घुटनों की समस्या से निज़ाद मिलेगी. आज छालों की समस्या हाई हो सकती है, पानी की कमी ना होने दें. खाने पीने में परहेज़ छोटी परेशानियों को ख़त्म करेगा.

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें

शुभ रंग: ऑफ़ वाइट

शुभ अंक: 2
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement