मकर
द हैंग्डमेन
आज का दिन आप के लिए प्रत्येक कार्य पूरी तैयारी और उचित विचार के बाद करने का संकेतक है. साधारण बातों को भी नजरअंदाज करने से बचें. चुनौतियां बनी रह सकती हैं. अतिचिंतन की स्थिति से बचें. करीबियों की सीख सलाह पर अमल बनाए रखेंगे. भावनात्मक व्यवहार को गंभीरता से लें. सलाहकारों को साथ बनाए रखेंगे.
कारोबार सामान्य बना रहेगा. व्यर्थ चर्चाओं से बचें. कामकाज नियंत्रण बढ़ाएं. घरेेलु मामलों पर ध्यान दें. कार्य व्यापार में स्पष्टता लाएं. विभिन्न प्रयासों में धैर्य रखें. कारोबारी लाभ का स्तर साधारण रहेगा. मान सम्मान के प्रति संवेदनशील रहेंगे. दबाव में निर्णय लेने से बचें. परिस्थिति का उचित आंकलन करें. लापरवाही से बचें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य साधारण रहेगा. गरिष्ठ भोजन से बचाव रखें. शारीरिक संकेतों को नजरअंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक सहभागिता बढ़ाएं. सक्रियता बनाए रखें. कारोबार में सामान्य स्थिति रहेगी.
रिश्ते: करीबियों से मेलजोल में बढ़ाएं. जानकारियों को घर वालों से साझा करें. सहनशील बने रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा