मेष राशि - आर्थिक प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कार्य बेहतर ढंग से पूरे होंगे.अनुबंधों में तेजी आएगी . महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ाव से वित्तीय लाभ बढ़ेगा.व्यवसाय में तेज गति रहेगी, जिससे इच्छित लक्ष्य प्राप्त होंगे.कार्यविस्तार के अवसर बनेंगे. वित्तीय मामलों को साधने में सफलता मिलेगी.लंबे समय से अटका हुआ यांबित धन प्राप्त होने की पूरी संभावना है, जिससे आर्थिक परिणाम पूरी तरह संवरेंगे.
वृष राशि - आर्थिक विषयों में गति आएगी. लाभ तथा विस्तार के नए प्रयास सफल होंगे.धन-धान्य में वृद्धि होगी. करियर में स्थिति बेहतर बनी रहेगी.पैतृक विषयों से अनुकूल लाभ मिलेगा.कार्यक्षेत्र में दखल बढ़ने और पेशेवर प्रदर्शन सुधरने से वित्तीय हित सधेंगे, तथा अधिकारी वर्ग के सहयोग से आर्थिक मामलों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी.
मिथुन राशि - वित्तीय अवसरों का पूरा लाभ उठाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.व्यापार में उछाल आएगा . वाणिज्यिक हित लाभ संवरेंगे.कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण मजबूत होगा.सत्ता संबंधी मामले गति पकड़ेंगे. अनुबंधों में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहने से संकल्प पूरे होंगे, जिससे कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी.
कर्क राशि - आर्थिक मामलों में सफलता सामान्य रहेगी.किसी भी प्रकार के लोभ-प्रलोभन, बाहरी दबाव या प्रभाव में आने से बचना होगा.अपने साहस और संपर्कों को बनाए रखें.करीबियों के सहयोग से वित्तीय मामले सकारात्मक बने रहेंगे, हालांकि जल्दबाजी में कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचना समझदारी होगी.
सिंह राशि - उद्योग-व्यापार को संवारने में सफलता मिलेगी.कार्ययोजनाओं को गति मिलने से स्थायित्व मजबूत होगा और लाभ बढ़त पर रहेगा.भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है.धैर्य और उत्साह से किए गए विविध वित्तीय प्रयास अत्यंत प्रभावी साबित होंगे और आर्थिक मोर्चे पर शानदार परिणाम मिलेंगे.
कन्या राशि - आर्थिक विषयों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.अनुशासन पर जोर दें और अपनी व्यवस्था मजबूत बनाए रखें.योजनाओं के अनुसार ही कार्य करें तथा नियम पालन बढ़ाएं.लोभ-प्रलोभन से दूर रहें . उधार के लेनदेन से बचते हुए अपने निवेश पर कड़ा नियंत्रण रखें.
तुला राशि - आर्थिकी को मजबूत बल मिलेगा.चल संपत्ति पर जोर रहेगा. लाभ में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी.वाणिज्यिक कार्यों में सक्रियता बढ़ने से विभिन्न आर्थिक गतिविधियां बेहद प्रभावशाली रहेंगी.वित्तीय मोर्चे पर उत्साहित रहने के कारण आप अपने वाणिज्यिक हितों को सफलतापूर्वक साध पाएंगे.
वृश्चिक राशि - सुविधाओं में वृद्धि संभव है और जरूरी संसाधनों को बढ़ाने पर जोर रहेगा.आपकी आर्थिक योजनाएं आकार लेंगी, जिससे आपको मनपसंद वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है.पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ पेशेवरता और नियमितता बनाए रखने से आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे.
धनु राशि -
अपने आर्थिक लक्ष्यों को आसानी से पूरा करेंगे.पेशेवर लाभ में वृद्धि होगी. आप तेज तथा सटीक वित्तीय फैसले लेंगे.श्रेष्ठ प्रयासों को आगे बढ़ाने से लाभ का ग्राफ ऊपर उठेगा.सहजता और आपसी सामंजस्य से कार्य करने पर वाणिज्यिक प्रयासों में शानदार बढ़त हासिल होगी.
मकर राशि - आय संवरने के पूरे योग हैं, जिससे आपकी बचत में वृद्धि होगी.अपनी जीवनशैली पर विशेष ध्यान देंगे.धन-धान्य वृद्धि के नए अवसर बनेंगे और आपकी बनाई हुई आर्थिक योजनाएं पूर्ण सफलता पाएंगी.कार्यकुशलता को बल मिलने से विभिन्न वित्तीय प्रयास आपके पक्ष में रहेंगे.
कुंभ राशि - वित्तीय हितों के संरक्षण पर पूरा ध्यान रहेगा.लाभ और प्रभाव में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे कार्यविस्तार को नया बल मिलेगा.बाजार से आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.सहजता और आत्मविश्वास बनाए रखने से आपके लंबित वित्तीय प्रकरण गति पकड़ेंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.
मीन राशि - बजट पर विशेष फोकस बनाए रखें. अनावश्यक खर्च करने से बचें.कार्यों को पूरी योजनानुसार पूरा करें.आर्थिक लेनदेन करते समय अतिरिक्त धैर्य और नीति-नियमों का पालन बेहद जरूरी है.कार्यव्यवस्था और अनुशासन बनाए रखकर ही आप अपने वित्तीय मामलों को संभाल पाएंगे, साथ ही न्यायिक या दूर देश के मामलों में सजगता बरतें.
अरुणेश कुमार शर्मा