Sharad Purnima 2026: माइकल जैक्सन से मधुबाला तक, जानें क्यों खास होते हैं पूर्णिमा पर जन्मे लोग

Sharad Purnima 2026: पूर्णिमा के दिन जन्मे व्यक्ति की भावनात्मक अभिव्यक्ति और व्यक्तित्व में एक विशेष प्रभाव दिखाई दे सकता है. बशर्ते चंद्रमा और सूर्य की स्थिति अच्छे भावों और उच्च या मित्र राशि में हो. पूर्णिमा का चंद्रमा सुंदरता तो देता है, लेकिन सफलता के लिए अन्य ग्रहों की स्थिति का भी अच्छा होना आवश्यक है.

Advertisement
ज्योतिषविद मानते हैं कि पूर्णिमा या उसके एक दिन आगे या पीछे पैदा हुए लोगों में एक खास तरह का आकर्षण होता है. (Photo: Instagram/madhuubalaa_/romancing_with_life_/michaeljackson/dreamgirlhemamalini) ज्योतिषविद मानते हैं कि पूर्णिमा या उसके एक दिन आगे या पीछे पैदा हुए लोगों में एक खास तरह का आकर्षण होता है. (Photo: Instagram/madhuubalaa_/romancing_with_life_/michaeljackson/dreamgirlhemamalini)

अंशु पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी सुंदरता, मुस्कान, भाव भंगिमा और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता लंबे समय तक याद रहती है. जैसे- हिंदी सिनेमा जगत की महान अदाकारा मधु बाला, हेमा मालिनी और दुनिया के महान पॉप सिंगर माइकल जैक्सन. कभी आपने सोचा है कि इनके चुम्बकीय आकर्षण का कारण क्या है? ज्योतिषविद मानते हैं कि पूर्णिमा या उसके एक दिन आगे या पीछे जन्म के कारण लोगों में ऐसा आकर्षण आता है. जब सूर्य और चंद्रमा बिल्कुल आमने सामने 180 डिग्री कोण पर स्थित होते हैं. यानी चंद्रमा को सूर्य का सम्पूर्ण प्रकाश प्राप्त होता है. ऐसे में अगर चंद्रमा तुला या मीन राशि में हो तो सौन्दर्य और आकर्षण और भी निखरता है, क्योंकि इन दोनों स्थिति में सूर्य मेष यानी उच्च का या कन्या राशि यानी मित्र की राशि में होता है.

Advertisement

पूर्णिमा के दिन जन्मे व्यक्ति की भावनात्मक अभिव्यक्ति और व्यक्तित्व में एक विशेष प्रभाव दिखाई दे सकता है. बशर्ते चंद्रमा और सूर्य की स्थिति अच्छे भावों और उच्च या मित्र राशि में हो. पूर्णिमा का चंद्रमा सुंदरता तो देता है, लेकिन सफलता के लिए अन्य ग्रहों की स्थिति का भी अच्छा होना आवश्यक है. मीन राशि को कल्पनाशीलता, संवेदनशीलता, करुणा और कलात्मक अभिव्यक्ति की राशि है.

इस राशि में चंद्रमा होने पर व्यक्ति की आंखों, चेहरे के भावों और व्यवहार में कोमलता के साथ संगीत, नृत्य, अभिनय और कला जैसे क्षेत्रों में व्यक्ति की रुचि को बढ़ाता है. वहीं तुला राशि का चंद्रमा संतुलन, सौंदर्य बोध, विनम्र व्यवहार और सामाजिक सामंजस्य का गुण देता है. लेकिन चंद्रमा की राशि अकेले किसी व्यक्तित्व का पूरा परिचय नहीं देती है. शुक्र की स्थिति, लग्न और लग्नेश की शक्ति, प्रथम भाव पर शुभ ग्रहों का प्रभाव व चंद्रमा पर पड़ने वाली दृष्टियां भी पारंपरिक फलादेश में महत्त्वपूर्ण होती हैं.

Advertisement

पूर्णिमा के संयोग में पैदा हुए दिग्गज
भारतीय सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपनी सुंदरता, नृत्य-कला और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं. उनकी जन्मतिथि 16 अक्टूबर 1948 बताई जाती है. उनकी जन्मकुंडली में उनका सूर्य कन्या राशि के अंतिम अंशों में और चंद्रमा मीन राशि में है. अमेरिका के महान पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को हुआ था. इस दिन सूर्य कन्या व चंद्रमा मीन राशि में थे. यानी संयोगवश इस दिन भी पूर्णिमा ही थी.

हिंदी फिल्म जगत की महान अदाकारा मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ. इस दिन चंद्रमा कन्या और सूर्य कुंभ राशि में था. यानी पूर्णिमा से एक दिन पहले का जन्म है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आनन्द ने कई दशकों तक फिल्मी पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. उनका जन्म 26 सितम्बर 1923 को पूर्णिमा को हुआ. जब सूर्य कन्या और चंद्रमा मीन राशि में था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »