Sawan 2024: सावन का पहला सोमवार आज, भगवान शिव को राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें

श्रावण मास जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम होता है. लेकिन इसमें सोमवार का विशेष महत्व है. सोमवार चंद्र ग्रह का दिन होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं. इसलिए इस दिन पूजा करने से न केवल चंद्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है.

Advertisement
इस बार सावन की शुरुआत और समापन दोनों सोमवार के दिन हो रहे हैं. इस बार सावन में सोमवार भी पांच आएंगे. इस बार सावन की शुरुआत और समापन दोनों सोमवार के दिन हो रहे हैं. इस बार सावन में सोमवार भी पांच आएंगे.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

Sawan 2024: इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा. सावन भगवान शिव और चंद्र देव का महीना माना जाता है. वैसे तो सावन का पूरा महीना ही शुभ है, लेकिन इसमें सोमवार का महत्व अधिक है. इस बार सावन की शुरुआत और समापन दोनों सोमवार के दिन हो रहे हैं. इस बार सावन में सोमवार भी पांच आएंगे. सावन की शुरुआत चंद्रमा के नक्षत्र 'श्रवण' में हो रही है. यानी इस बार सावन में शिवजी की कृपा ज्यादा मिलेगी और चन्द्रमा के कारण अधिक से अधिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

Advertisement

सावन के सोमवार का महत्व
श्रावण मास जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम होता है. लेकिन इसमें सोमवार का विशेष महत्व है. सोमवार चंद्र ग्रह का दिन होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं. इसलिए इस दिन पूजा करने से न केवल चंद्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है. स्वास्थ्य समस्या हो, विवाह में बाधा हो या दरिद्रता हो, सावन के सोमवार महादेव की विधिवत उपासना से हर बड़ा संकट दूर हो सकता है. सोमवार और शिव जी के संबंध के कारण ही मां पार्वती ने सोलह सोमवार का उपवास रखा था.

सावन के सोमवार की सामान्य पूजा विधि
सावन के सोमवार प्रात:काल में स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाएं. घर से नंगे पैर जाएं और लोटे में जल भरकर ले जाएं. मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. भगवान को साष्टांग करें. वहीं खड़े होकर शिव मंत्र का 108 बार जाप करें. दिन में केवल फलाहार करें. शाम के समय भगवान के मंत्रों का फिर जाप करें और उनकी आरती करें. पूजा की समाप्ति पर केवल जलीय आहार ग्रहण करें. अगले दिन पहले अन्न-वस्त्र का दान करें. तब जाकर व्रत का पारायण करें.

Advertisement

शिवजी को राशिनुसार अर्पित करें ये चीजें
मेष- भगवान शिव को फूल अर्पित करें. इससे स्वास्थ्य और रोजगार की बाधाएं दूर होंगी
वृष- शिवजी को दही और जल चढ़ाएं. इससे सम्पन्नता और सुखद वैवाहिक जीवन का वरदान मिलेगा
मिथुन- शिवजी को बेल पत्र अर्पित करें. इससे करियर और संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी
कर्क- दूध मिश्रित जल अर्पित करें. स्वास्थ्य की समस्याओं और दुर्घटनाओं से रक्षा होगी
सिंह- गन्ने का रस अर्पित करें. सम्पन्नता मिलेगी और संतान प्राप्ति सरल होगी.
कन्या- भांग और धतूरा अर्पित करें. तनाव कम होगा. जीवन में स्थिरता आएगी.
तुला- इत्र या सुगंध अर्पित करें. विवाह और नौकरी की बाधाएं दूर होंगी.
वृश्चिक- शिवजी को अबीर गुलाल अर्पित करें. विवाद, मुकदमेबाजी और तनाव से बचे रहेंगे
धनु- शिवजी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें. आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. बाधाएं नहीं आएंगी
मकर- शिवजी को तिल और जल अर्पित करें. संतान पक्ष और वैवाहिक पक्ष की समस्याओं में सुधार होगा.
कुंभ- शिवजी को जल और बेल पत्र चढ़ाएं. मानसिक शांति और क्रोध पर नियंत्रण मिलेगा.
मीन- शिवजी को चंदन अर्पित करें. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. धन की कमी नहीं होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »