Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ सहित इनकी खुलेगी किस्मत

कल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद विशेष रहने वाला है. इस दिन बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग के साथ कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का चतुर्ग्रही योग भी बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के लिए सफलता के मार्ग खोल सकता है.

Advertisement
महाशिवरात्रि पर बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है. (Photo: ITG) महाशिवरात्रि पर बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

Mahashivratri 2026 Rashifal: कल महाशिवरात्रि है. भगवान शिव को समर्पित यह त्योहार इस साल बेहद खास रहने वाला है. इस बार महाशिवरात्रि पर बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है. इसके अलावा, महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का चतुर्ग्रही योग भी रहने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर बन रहा यह खास संयोग चार राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

Advertisement

मेष राशि
यह शुभ संयोग मेष राशि वालों के लिए अनुकूल माना जा रहा है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा और आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे. करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा. आपके व्यक्तित्व और वाणी में प्रभाव बढ़ेगा. माता-पिता के साथ आपके संबंध पहले से ज्यादा बेहतर होने वाले हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. धनधान्य की आसानी से प्राप्ति होगी. व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है. धैर्य से कार्य लेंगे और साजिश रखने वालों की रणनीतियों को नाकाम करेंगे. घर पर अतिथियों का सत्कार करेंगें. रिश्तों को मजबूत बनाएंगे.

Advertisement

मकर राशि
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा से लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. पैसों से जुड़ा कोई बड़ा विवाद समाप्त होगा. खर्चों में कमी आएगी और धन की सरलता से बचत होगी. इस समय आप किसी लाभकारी योजना में निवेश कर सकते हैं. सेहत में भी सुधार आएगा. दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे. अपनों के साथ से आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है.

कुंभ राशि
नौकरी और व्यापार दोनों तरह के जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं. कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. धन की प्राप्ति होगी. पढ़ाई करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा दिख रहा है. संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. परिवार संग क्वालिटी समय बिताएंगे. किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं. किसी पुराने और अच्छे प्लान को एग्जिक्यूट करने का मौका मिल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement