कार में छिपाकर ले जा रहा था 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने पकड़ा 

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कार से करीब साढ़े तीन किलो MDMA ड्रग्स बरामद की गई है. इसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने बरामद की 7 करोड़ की ड्रग्स चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने बरामद की 7 करोड़ की ड्रग्स

aajtak.in

  • चित्तौड़गढ़,
  • 10 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बुधवार को एक कार से करीब साढ़े तीन किलो ड्रग्स जब्त की गई. जब्त की गई ड्रग्स की पहचान MDMA के रूप में हुई है. इसकी कीमत मार्केट में करीब सात करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.  

चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस टीम को ये सफलता चित्तौड़गढ़-नीमच हाईवे पर हुई है. उन्होंने कहा कि जब पुलिसकर्मी हाईवे पर वाहनों की जांच कर रहे थे तभी उन्हें एक कार दिखाई दी, जिस पर उन्हें शक हुआ तो उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ा दी. हालांकि पुलिस टीम ने रोक को रुकवा लिया. 

Advertisement

करीब साढ़े तीन किलो बरामद हुई थी ड्रग्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गाड़ी को रोककर जब पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो ड्राइवर की सीट के नीचे छिपाए गए दो बैगों में भरा 3.42 किलोग्राम MDMA नाम का ड्रग्स बरामद किया गया. पुलिस ने इस नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और ड्राइवर रोशन लाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि सदर निंबाहेड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.  

गुजरात ATS ने भोपाल में जब्त की 1814 करोड़ की ड्रग्स, BJP सरकार पर कांग्रेस हमलवार

भोपाल में जब्त की गई थी 1800 करोड़ की ड्रग्स

इससे पहले गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रुपये की कीमत की मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स जब्त की थी. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »