शादी के पंद्रह साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

भीलवाड़ा में पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर कर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि शादी के 15 साल बाद भी उसे बच्चा नहीं हुआ था. पुलिस ने महिला के शव को श्मशान घाट से बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक अंतिम संस्कार करने की तैयारी में था.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

प्रमोद तिवारी

  • भीलवाड़ा,
  • 09 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

राजस्थान के भीलवाड़ा में पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी. ससुराल वाले महिला की सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए थे. इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठा कर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की है.

Advertisement

मामला मांडल थाना क्षेत्र का है. मांडल पुलिस चौकी प्रभारी चिराग अली ने बताया कि आरजिया ग्राम पंचायत में भीलों की बस्ती में रहने वाली 35 साल की ममता को उसके पति प्रभु ने शराब पीकर पीट पीटकर मार डाला था. ममता की शादी प्रभु से 15 साल पहले हुई थी, लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं हो रहा था. पुलिस जांच में पता चला कि शादी के 15 साल बाद भी संतान नहीं होने से पति-पत्नी के बीच में आए दिन झगड़ा होता रहता था.

गुरुवार रात को भी बच्चे न होने की बात पर प्रभु ने ममता के साथ मारपीट की और बाद में शराब के नशे में इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. अपनी पत्नी की हत्या के बाद आरोपी प्रभु उसके मायके में जानकारी दिए बिना शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा गया. ममता की हत्या की सूचना ग्रामीणों ने दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए श्मशान घाट पहुंच गयी.

Advertisement

मृतक ममता के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान पाए गए हैं. आरोपी पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »