राजस्थान: किडनैप के बाद नाबालिग से रेप, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पिता और बेटी ने किया सुसाइड

राजस्थान के नागौर में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि बच्ची को किडनैप कर रेप किया गया था. लेकिन पुलिस इस मामले की सुनवाई नहीं कर रही थी, इससे आहत होकर दोनों ने खुदकुशी कर ली. पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने लापरवाही बरतने वाले एसएचओ को निलंबित कर दिया.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

केशाराम गढ़वार

  • नागौर,
  • 12 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

राजस्थान के नागौर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पिता और पुत्री ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि थाने में सुनवाई न होने के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है. पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने लापरवाही बरतने वाले एसएचओ को त्वरित निलंबित किया है. साथ ही मुख्य आरोपी को शरण देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया. 

Advertisement

जायल उपखंड के बड़ी खाटू थाना इलाके के गेलोली गांव के रहने वाले श्रीराम पुत्र चेनाराम ने 13 जून 2024 को थाने में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी थी. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि फलोदी में वो कृषि का काम करता है. उसके बेटे ने रात 9 बजे  फोन करके बताया की नाबालिक लड़की बिना बताए घर से निकल गई. वह रात को ही फलोदी से गांव आया और बेटी को ढूंढने लगा पर वह कहीं नहीं मिली. 

पिता और बेटी ने किया सुसाइड 

इसके बाद उसने 14 जून 2024 को स्थानीय थाने में किडनैप का केस दर्ज कराया. लेकिन बेटी दो दिन बाद घर वापस आ गई और उसने बताया कि मोतीराम पुत्र श्रीराम जाति जाट निवासी चुआ वालों ने दुष्कर्म किया. बेटी के बताने पर थाने में उपस्थित होकर पहले अपहरण फिर दुष्कर्म की रिपोर्ट दी. लेकिन आरोपियों ने पुलिस से सांठ गांठ कर ली. इसके बाद आरोपियों ने 08 जुलाई की रात करीब 12 बजे घर आकर पुलिस का रोब दिखाते उन्हें जान से मारने की धमकी दी. 

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने SHO को किया निलंबित 

इससे डरकर नाबालिक बेटी और उसके पिता ने 09 जुलाई को एक सुसाइड कर लिया. मरने से पहले एक नोट लिखा जिसमें उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और पुलिस अधीक्षक नारायण मौके पर पहुंचे प्रथम दृश्यता पुलिस की लापरवाही सामने आते ही खाटू थाना एसएचओ को निलंबित कर दिया. 

जिला पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने बताया कि जायल उपखंड के बड़ी खाटू थाना इलाके के गेलोली गांव में एक बाप और उसकी नाबालिक लड़की ने छत से लटक कर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट लिखकर दोनों ने आत्महत्या की थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से दोनों के शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच में एसएचओ की लापरवाही सामने आई है, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »