पहले 2 करोड़ की ब्लैकमेलिंग में गिरफ्तारी... अब डॉक्टर पर '100 महिलाओं से रेप' का आरोप! बाड़मेर केस में ट्विस्ट

राजस्थान के चर्चित केस में पहले आरोप लगा कि 65 साल के डॉक्टर से करीब 2 करोड़ की कथित वसूली की गई. अब उसी मामले में गिरफ्तार नर्स ने कोर्ट जाते समय ऐसा आरोप लगा दिया, जिसने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया. नर्स का कहना है कि डॉक्टर ने कई महिलाओं से रेप किया, लेकिन मामले दबा दिए गए.

Advertisement
नर्स ने अब डॉक्टर पर ही लगा दिए आरोप. (Photo: ITG) नर्स ने अब डॉक्टर पर ही लगा दिए आरोप. (Photo: ITG)

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर का यह मामला सुर्खियों में है. यहां एक 65 साल के डॉक्टर ने अपने अस्पताल की नर्स पर आरोप लगाया कि उसने प्राइवेट तस्वीरों को लेकर कई साल तक ब्लैकमेल किया और करीब 2 करोड़ रुपये वसूल लिए. पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन कोर्ट पहुंचने से पहले नर्स ने कैमरे के सामने जो कहा, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. नर्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया है.

Advertisement

पूरी कहानी डॉक्टर की शिकायत से शुरू हुई. डॉक्टर का आरोप है कि नर्स साल 2016 से उनके अस्पताल में काम कर रही थी. वह कभी-कभी डॉक्टर के प्राइवेट रूम में चाय के बहाने आ जाती थी. नाइट ड्यूटी के दौरान उसने कथित तौर पर मोबाइल से तस्वीरें ले लीं. इसके बाद डॉक्टर का आरोप है कि उन्हीं तस्वीरों के आधार पर लगातार ब्लैकमेल किया गया. कभी फोटो वायरल करने की धमकी, कभी झूठे रेप केस में फंसाने की बात और कभी जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगे गए.

डॉक्टर का आरोप है कि अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए उन्होंने वर्षों तक रकम दी और कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ रुपये नर्स को देने पड़े. शिकायत में यह भी कहा गया है कि लगभग 35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए और उनसे ब्लैंक चेक व खाली स्टांप पेपर पर भी साइन कराए गए. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार किया.

Advertisement

फिर कोर्ट के बाहर आया दूसरा दावा

न्यायालय में पेशी से पहले नर्स का एक वीडियो सामने आया. इसमें उसने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. नर्स का आरोप है कि डॉक्टर ने अपने अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों समेत 100 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया. उसने यह भी आरोप लगाया कि कुछ महिलाएं पहले पुलिस तक भी पहुंची थीं, लेकिन डॉक्टर ने कथित तौर पर पैसे देकर मामले दबा दिए. नर्स ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के दो कर्मचारी डॉक्टर के लिए महिलाओं की व्यवस्था करते थे.

यह भी पढ़ें: महिला नर्स, नाइट शिफ्ट और हनी ट्रैप... बुजुर्ग डॉक्टर के साथ 2 करोड़ की ब्लैकमेलिंग का खेल, हैरान कर देगी कहानी

इन सभी आरोपों की अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. बाड़मेर शहर कोतवाल मनोज कुमार के मुताबिक, आरोपी नर्स को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी नर्स पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही और लगातार आरोपों से इनकार कर रही है. वहीं उसके मोबाइल से मिले ईमेल, मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस डॉक्टर की शिकायत और नर्स द्वारा लगाए गए नए आरोप... दोनों पहलुओं की जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नर्स ने 2020 में बाड़मेर पंचायत समिति का चुनाव एक राजनीतिक दल के टिकट पर लड़ा था, जहां वह 58 वोटों से हार गई थी. जांच के दौरान यह भी पता चला कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है और उसने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला भी दर्ज कराया हुआ है. एक तरफ डॉक्टर की शिकायत है, जिसमें ब्लैकमेलिंग, कथित 2 करोड़ रुपये की वसूली, धमकी और डिजिटल साक्ष्यों की जांच हो रही है. दूसरी तरफ, नर्स ने डॉक्टर पर 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे आरोप लगाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »