राजस्थान: शराब पार्टी के दौरान दी गाली... गुस्साए दोस्तों ने कर दी हत्या

राजस्थान के अलवर जिले में शराब पीने के दौरान दोस्तों में विवाद हो गया. जिसके बाद एक दोस्त ने तीन अन्य दोस्तों को शराब के नशे में गाली दी. जिसके बाद गुस्साए दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी और उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपी दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपी

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 01 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

राजस्थान के अलवर में पुलिस ने हत्या के मामले में तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अनिल ने शराब के नशे में अपने दोस्तों को गाली दी थी. इस पर दोस्तों ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है.

अलवर शहर के सदर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है. थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि 27 मार्च को गुलमोहर रेजिडेंसी में चार दोस्तों ने बैठकर पहले शराब पार्टी की. उसके बाद अनिल की दोस्तों से गाली-गलौज हो गई. बस इसी बात को लेकर आरोपियों ने अनिल की पिटाई कर दी. इसके बाद उसे वहीं, छोड़कर फरार हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल से लेकर अलवर-भोपाल तक... होली और जुमा साथ, शहर-शहर अलर्ट; देखें आज सुबह

आरोपियों से पूछताछ में जुटी है पुलिस

इसकी जानकारी जब अनिल के परिजन को लगी तो उन्होंने सोचा कि वह शराब के नशे में है और सो रहा है. इसलिए उसे नहीं उठाया. सुबह जब परिजनों ने अनिल को उठाया तो वो नहीं उठा. इस पर परिजन अनिल को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करते हुए उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप पुत्र किशोरी लाल, सुधांशु पुत्र शिवराम व मोहित उर्फ सचिन के रूप में हुई है. यह तीनों आरोपी तुलेडा गांव के ही रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »