दो शादियां कीं, दूसरी पत्नी अलग रहने लगी... उसी के मासूम बेटे का पिता ने कर दिया सौदा, सन्न कर देगी ये कहानी

ओडिशा के बालासोर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक पिता ने अपने ढाई साल के बेटे को एक लाख रुपये में बेच दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर बाल कल्याण समिति को सौंपा. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

Advertisement
पुलिस ने किया बच्चे को रेस्क्यू. (Photo: Representational) पुलिस ने किया बच्चे को रेस्क्यू. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बालासोर,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

ओडिशा के बालासोर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपने ढाई साल के बेटे को एक लाख रुपये में बेचने का आरोप लगा है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

एजेंसी के अनुसार, घटना बालासोर के नीलगिरी नोटिफाइड एरिया काउंसिल के बारीसाही गांव की बताई जा रही है. मामला तब उजागर हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर बच्चे के पिता को एक संभावित खरीदार से सौदेबाजी करते हुए देखा गया.

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. नीलगिरी के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि बच्चे को चिमिनीभाटी इलाके से बरामद किया गया और उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: नासिक में महिला के 12 बच्चे… आरोप- कुछ को बेच दिया, मां ने कहा- रिश्तेदारों के पास परवरिश के लिए भेजा

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता की पहचान कर ली गई है, वह पेशे से राजमिस्त्री है. आरोप है कि उसने सौदे के तहत 50 हजार रुपये की पहली किस्त भी ले ली थी. पूछताछ में उसने आर्थिक तंगी को इस कदम का कारण बताया. उसने कहा कि उसके चार बच्चे हैं और परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई हो रही थी. एक परिचित व्यक्ति ने कथित तौर पर खरीदार से संपर्क कराया था.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बेहरा ने दो शादियां की हैं और बेचा गया बच्चा उसकी दूसरी पत्नी से जन्मा था, जो उससे अलग रह रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement