भुवनेश्वर: विसर्जन के दौरान DJ बजाया तो खैर नहीं, पूजा समिति पर दर्ज होगा क्रिमिनल केस

भुवनेश्वर पुलिस ने दुर्गा पूजा समितियों को विसर्जन जुलूस में तेज आवाज वाला डीजे बजाने पर रोक लगा दी है. आदेश तोड़ने वाली समिति पर आपराधिक केस दर्ज होगा. आदेश की निगरानी करने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.

Advertisement
अब विसर्जन के दौरान डीजे बजाना भारी पड़ेगा (Photo-File) अब विसर्जन के दौरान डीजे बजाना भारी पड़ेगा (Photo-File)

aajtak.in

  • भुवनेश्वर,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

अब भुवनेश्वर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना अपराध के बराबर माना जाएगा. ऐसा करने पर पूजा समितियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने बुधवार, 21 अक्टूबर को सभी दुर्गा पूजा समितियों को इस बारे में चेतावनी दी.

भुवनेश्वर के डीसीपी सरवण विवेक एम के मुताबिक, अब विसर्जन जुलूसों में डीजे संगीत पर रोक रहेगी. वहीं इस आदेश का उल्लंघन करने वाली किसी भी समिति को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों के कुल 48 दस्ते तैनात किए जाएंगे.

Advertisement

डीसीपी सरवण विवेक एम ने पूजा समितियों से विसर्जन जुलूस के दौरान केवल पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि तेज आवाज वाले डीजे संगीत का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी. डीजे की रोक का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को जुलूस वाली जगहों पर तैनात किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP: मूर्ति विसर्जन करने गए भक्तों से बर्बरता, दारोगा ने लात-घूंसों से पीटा- VIDEO

वहां मौजूद पुलिसकर्मी इस बात पर नजर रखेंगे कि कोई भी पूजा समिति विसर्जन जुलूस में डीजे संगीत का इस्तेमाल न करे. डीसीपी ने कहा कि अगर कोई समिति आदेश का उल्लंघन करते हुए पाई गई तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने सभी समितियों से तय निर्देशों का पालन करने और जुलूसों में पारंपरिक संगीत तक सीमित रहने को कहा है.

Advertisement

विसर्जन के लिए छह अस्थायी तालाब बनाए गए

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भुवनेश्वर में अलग-अलग स्थानों पर छह अस्थायी तालाब बनाए गए हैं. इन तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. इस दौरान भी पुलिस के जवान मौके पर तैनात होंगे. जुलूसों के शुरुआती स्थानों पर मौजूद रहकर डीजे संगीत पर लगी रोक का पालन करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »