प्रेम जाल और ब्लैकमेलिंग! कॉलेज के लड़कों ने गैंग बनाकर किया कई युवतियों से रेप, सामने आई 3 छात्राएं

भोपाल के एक कॉलेज के छात्रों और पूर्व छात्रों ने गैंग बनाकर एक के बाद एक कई युवतियों से रेप किया है. कई युवतियों ने बदनामी के डर से मामला दर्ज नहीं करवाया लेकिन बागसेवनिया पुलिस थाने में एक युवती ने जब हिम्मत कर केस दर्ज करवाया तो अन्य लड़कियों की भी हिम्मत खुली और अब तक 3 युवतियां सामने आ चुकी हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 25 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

मध्य प्रदेश के भोपाल से बेहद ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है जिसने सालों पुराने अजमेर कांड की यादें ताज़ा कर दी है. भोपाल के एक कॉलेज के छात्रों और पूर्व छात्रों ने गैंग बनाकर एक के बाद एक कई युवतियों से रेप किया है. कई युवतियों ने बदनामी के डर से मामला दर्ज नहीं करवाया लेकिन बागसेवनिया पुलिस थाने में एक युवती ने जब हिम्मत कर केस दर्ज करवाया तो अन्य लड़कियों की भी हिम्मत खुली और अब तक 3 युवतियां सामने आ चुकी हैं. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों फराज खान और साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन कर दिया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मामला रायसेन रोड स्थित एक निजी कॉलेज का है जहां हिंदू लड़कियों को पहले प्रेम जाल में फंसाया गया और फिर उनके साथ संबंध बनाने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है. यही नहीं, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवतियों पर दबाव बनाया गया कि वो अपनी सहेलियों या परचित लड़कियों को भी लड़कों से मिलवाकर दोस्ती करवाएं और बाद में उन युवतियों के साथ भी दुष्कर्म किया गया. सभी आरोपी युवक धर्म विशेष से ताल्लुक रखते हैं जबकि पीड़ित सभी लड़कियां हिंदू है. 

बागसेवनिया थाने में इस बाबत 16 अप्रैल को पहली एफआईआर दर्ज हुई जब युवती ने पुलिस को बताया कि पहले उसके साथ फराज खान नाम के युवक ने हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया और संबंध बनाये. इसी दौरान वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ और तब पता चला कि उसका असली नाम फराज है. आरोपी ने पीड़िता को दो अन्य युवकों से भी मिलवाया जिन्होंने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद इसी कॉलेज की 2 अन्य छात्राओं ने भी इसी तरह की घटना खुद के साथ घटित होने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई तो मामले का गंभीरता का खुलासा हुआ. पुलिस ने दो आरोपियों फराज और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है जिनके फोन में कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं.

Advertisement

इस बारे में 'आजतक' से बात करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि अब तक 3 युवतियों ने केस दर्ज करवाया है. शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं के साथ पोक्सो के तहत भी केस दर्ज किया गया है क्योंकि इनमें से एक युवती घटना के समय नाबालिग थी. वहीं शिकायत में धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने की बात भी सामने आयी है इसलिए धर्म स्वातंत्र अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है. 2 आरोपी इसमें गिरफ्तार कर लिए है. पुलिस फिलहाल अन्य युवतियों के बारे में भी पता लगा रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसआईटी गठित की गयी है जो सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »