MP: घड़ियाल और कछुओं की करते थे तस्करी... मुरैना से तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मछली खाने वाले मगरमच्छों की एक लुप्तप्राय प्रजाति, घड़ियाल और कछुओं की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • मुरैना,
  • 13 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मछली खाने वाले मगरमच्छों की एक लुप्तप्राय प्रजाति, घड़ियाल और कछुओं की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग ने शनिवार को जौरा कस्बे में एक संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान आरोपियों से 30 घड़ियाल और तीन कछुए बरामद किए गए. जौरा में वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद उपाध्याय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में "पान मसाला" के डिब्बों में घड़ियाल और कछुए के बच्चों की तस्करी की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगालः बांग्लादेश बॉर्डर पर तस्करी रोकने गए BSF जवान पर धारदार हथियार से हमला, 2 तस्कर पकड़े गए

इन सरीसृपों को चंबल नदी से पकड़ा गया था. उपाध्याय ने कहा, "पुलिस की मदद से हमने वाहन को रोका और 30 घड़ियाल और तीन कछुए बरामद किए." अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) नितिन एस. बघेल ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर शनिवार को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवॉश, फिर 50 हजार में सौदा... लखनऊ में मानव तस्करी गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

वन अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने चंबल नदी के बटेश्वर घाट से इन चूजों को पकड़ा था. ये सब लुप्तप्राय प्रजाति है. इसलिए इनकी तस्करी पर रोक है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »