'भाग गई वो, मैं उसे ढूंढने अजमेर आया हूं', महाकुंभ की वायरल गर्ल के पति फरमान का सनसनीखेज वीडियो; मां बोली- मेरी बेटी को गायब कर दिया

Mahakumbh Viral Girl Missing: खरगोन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर की महाकुंभ वायरल गर्ल को लेकर मामला विवादित होते जा रहा है. अब युवती के आरोपी पति फरमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर सनसनी मचा दी.

Advertisement
आरोपी पति फरमान ने वीडियो डाल मांगी मदद.(Photo:ITG) आरोपी पति फरमान ने वीडियो डाल मांगी मदद.(Photo:ITG)

उमेश रेवलिया

  • खरगोन ,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई युवती को लेकर फिर सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वायरल गर्ल के पति फरमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दावा किया कि वह भाग गई. वायरल गर्ल की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी को फरमान ने ही गायब किया है. ये सोची समझी साजिश है.

वीडियो में फरमान कहता नजर आया, ''मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं, मैं उसे (वायरल गर्ल) ढूंढने आया हूं. सो फ्रेंड्स उसका अजमेर में पता नहीं लग पाया. मैं जोधपुर जा रहा हूं. पता करेंगे. जोधपुर में हॉल्ट है तो आप किसी को पता चले तो मुझे बताएं.'' 

Advertisement

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवती के गृहनगर महेश्वर में फिर हड़कंप मच गया है. हालांकि, फरमान के वायरल वीडियो की पुष्टि 'आजतक' नहीं करता. 

जैसे ही युवती के परिवार को पता चला तो मां बेहाल हो गई. पिता कुछ कह नहीं पा रहे हैं. पूरे महेश्वर नगर में फिर से चर्चा जोरों पर है. घरवालों का कहना है कि पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि ये षड्यंत्र के तहत शादी की गई है और ज्यादा दबाव बढ़ाया जाएगा तो बेटी को गायब कर दिया जाएगा.

सिर्फ एक बार कराई थी बात 
युवती की मां ने बताया, ''15 से 20 दिन पहले फरमान ने हमारी थोड़ी सी बात कराई थी. इसके बाद ना तो बेटी को फोन लगता है और ना ही फरमान बात कराता है.'' 

Advertisement

यही बड़ी मम्मी ने कही. उनका कहना है कि बेटी से कुछ देर बात कराई और उसके बाद उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया.  

शिकंजा कसा तो हड़कंप मचा 
बता दें कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर युवती के वास्तविक जन्मतिथि का खुलासा हुआ और इसी आधार पर फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में FIR दर्ज की गई है.

क्यों खामोश है पुलिस?
युवती का मामला तीन स्टेट (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और केरल) के बीच है और सुर्खियों में है. जब फरमान के खिलाफ FIR दर्ज हुई तो खरगोन पुलिस ने चुप्पी साध ली.

आरोपी फरमान के खिलाफ एफआईआर के मामले में जब महेश्वर थाना इंचार्ज जगदीश गोयल से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ''मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है.'' 

वहीं दूसरी ओर, मंडलेश्वर SDOP श्वेता शुक्ला का कहना है कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी ही कुछ कह सकते हैं.

वहीं, एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल का कहना था कि मामला युवती के नाबालिग होने का है, इसलिए एसपी साहब ही कुछ बता पाएंगे. 

जब इस मामले में खरगोन एसपी रवींद्र वर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने चार-चार बार कॉल करने के बाद भी ना तो कॉल रिसीव किया और ना ही कोई जवाब देना मुनासिब समझा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement