गुना में ट्रिपल मर्डर, एक महिला और 2 पुरुषों के बरामद हुए शव

मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में महिला समेत तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. खास बात यह है कि पुलिस जिस महिला की तलाश कर रही थी, उसका शव भी बरामद हो गया.

Advertisement
गुना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी. (Photo: Representational ) गुना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी. (Photo: Representational )

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

मध्य प्रदेश के गुना में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस पहले एक महिला की तलाश कर रही थी, लेकिन जांच के दौरान उसका शव बरामद हो गया. इसके बाद दो अन्य पुरुषों के शव मिलने से मामला ट्रिपल मर्डर में बदल गया.

Advertisement

तीन शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि तीनों की हत्या कब और किन परिस्थितियों में हुई. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है?

Advertisement

हालांकि पुलिस ने किसी भी संभावित वजह या आरोपी के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा. इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड ने पूरे गुना जिले में सनसनी फैला दी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »