गुना में ट्रिपल मर्डर: करोड़पति मकान मालिक और लिव-इन पार्टनर की हत्या, मुंहबोले देवर की भी मिली सड़ी-गली लाश

Guna Triple Murder: गुना में ट्रिपल मर्डर की रहस्यमयी कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है. पहले एक शव मिला, फिर अगले दिन उसी घर से 2 और लाशें बरामद हुईं. पुलिस अब जमीन विवाद समेत कई एंगल पर जांच कर रही है...

Advertisement
मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल.(Photo:ITG) मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल.(Photo:ITG)

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक ही मकान के भीतर से एक के बाद एक तीन सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई है. इस 'ट्रिपल मर्डर' की उलझी गुत्थी ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं. जांच में मामला करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन के विवाद और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा नजर आ रहा है.

Advertisement

पुलिस ने तफ्तीश में बताया कि मृतक ओमप्रकाश शर्मा (56) और गिंदा बाई (45) लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. ओमप्रकाश शर्मा बेशकीमती जमीनों का मालिक था. पत्नी की मौत के बाद उसके दोनों बेटे घर छोड़कर चले गए थे. अकेलेपन का शिकार ओमप्रकाश शिवपुरी जिले की महिला गिंदा बाई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था. दोनों शराब पीने के आदी थे. 

18 जून को आखिरी बार देखा, 4 दिन बाद ऐसे खुला राज

ओमप्रकाश के घर पर कई लोग शराब पीने आते थे. इसी दौरान 18 जून के आसपास मृतक ओमप्रकाश और महिला गिंदा बाई तीसरे व्यक्ति के साथ शराब पी रहे थे. शराब पीने के बाद तीनों के शव 4 दिन बाद एक ही घर में दो अलग अलग कमरों में बंद मिले.

21 जून को म्याना पुलिस को सूचना मिली कि घर के अंदर से बदबू आ रही है, जिसके बाद पुलिस ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ा तो अंदर मकान मालिक का शव पड़ा हुआ मिला. पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को पता ही नहीं चला कि जिस कमरे से ओमप्रकाश का शव बरामद किया गया है. उसके बाजू वाले कमरे में 2 और शव भी पड़े हुए हैं. 

Advertisement

अगले दिन 22 जून को पुलिस को दोबारा सूचना मिली कि मकान के अंदर से तेज बदबू आ रही है. पुलिस को शक हुआ तो घर में जाकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए. महिला गिंदा बाई और एक युवक का शव कमरे में बंद मिले. बदबू के कारण पुलिस शवों को उठा नहीं पाई.

करोड़ों की प्रॉपर्टी और बेटों की नाराजगी

सनसनीखेज मामले में एक के बाद एक 3 शवों ने हत्या के शक को यकीन में बदल दिया. पुलिसिया जांच में पाया गया है कि मृतक ओमप्रकाश शर्मा के पास नेशनल हाईवे किनारे जमीन और भूखंड थे. ओमप्रकाश ने महिला पार्टनर के नाम पर भी भूखंड की रजिस्ट्री कराई थी. जिससे ओमप्रकाश के दोनों बेटे नाराज थे. लेकिन 18 जून को आखिरकार क्या हुआ कि एक साथ तीन लोगों की हत्या कर दी गई.

जहां एक तरह ओमप्रकाश के बेटे अपने पिता को देखने गुना नहीं पहुंचे, वहीं दूसरी ओर मृतक महिला गिंदा बाई की बेटी का तो रोकर बुरा हाल है. गिंदा बाई की बेटी ने बताया कि उसकी मां बदरवास से आकर म्याना में रहने लगी थी, अचानक उनकी हत्या कैसे हो गई समझ में नहीं आ रहा है.

FSL और डॉग स्क्वाड की मदद

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा की डेड बॉडी मिलने के दूसरे ही दिन गिंदा बाई और उसके मुंहबोले देवर का शव भी घर के अंदर से बरामद हुआ. शव बुरी तरह से सड़ चुके थे. FSL टीम और DOG स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है. उम्मीद है जल्द ही हत्याओं का खुलासा होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »