'पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो', बोलकर घिरे कांग्रेसी नेता, अब कहा- फ्लो में निकल गया था

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का विवादित बयान सामने आया है. इसमें वे कथित तौर पर 'पीएम मोदी की हत्या' की बात कह रहे हैं. हालांकि बाद में पटेरिया अपने बयान से पलट गए. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ये फ्लो में हो जाता है. बीजेपी नेताओं ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. 

Advertisement
कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का विवादित बयान कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का विवादित बयान

हेमेंद्र शर्मा

  • भोपाल,
  • 12 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का विवादित बयान सामने आया है. इसमें वे कथित तौर पर 'पीएम मोदी की हत्या' की बात कह रहे हैं. हालांकि बाद में पटेरिया अपने बयान से पलट गए. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ये फ्लो में हो जाता है. बीजेपी नेताओं ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. 

Advertisement

राजा पटेरिया का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है उसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. वे कहते नजर आ रहे हैं, मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो. हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार. 

 

चुनाव हराने से था मतलब- राजा

राजा पटेरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद आजतक से बातचीत में कहा कि उनका मतलब अगले चुनाव में बीजेपी को हराने से था. उन्होंने कहा, यह फ्लो में हुआ. लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया. राजा ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है. मेरा वो मतलब नहीं था. मेरे बयान को तोड़कर पेश किया गया. 

Advertisement

ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं- नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है. उन्होंने कहा कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है. राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को इस मामले में तत्काल FIR के निर्देश दिए हैं.  

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »