लाडली बहना योजना में मिलेंगी 3 हजार की राशि, CM शिवराज सिंह ने दिए संकेत

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की पहली किस्त जारी कर दी है. उन्होंने कहा है कि इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ा दिया जाएगा. अभी एक हजार रुपए की राशि दी जा रही है. इसे 3 हजार तक की जाएगी.

Advertisement
सीएम शिवराज सिंह चौहान. सीएम शिवराज सिंह चौहान.

रवीश पाल सिंह

  • जबलपुर,
  • 10 जून 2023,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के तहत शनिवार को जबलपुर में हुए मुख्य कार्यक्रम में हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि डालते समय बड़ा ऐलान किया है. शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए हैं कि इस राशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर 3 हज़ार रुपए प्रतिमाह किया जाएगा.

जबलपुर में हुए मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा ''यह योजना शुरू तो एक हजार रुपए से हुई है, लेकिन केवल एक हजार नहीं दूंगा. अभी तो शुरू किया है मैंने, अभी तो ये अंगड़ाई है. आगे भाई के मन में और बात है तो सुनो मेरी बहनों तुम्हारे भाई ने 1 हजार रुपए से शुरु किया है, लेकिन धीरे-धीरे 1 हजार रुपए से इसको बढ़ाता जाऊंगा.''

Advertisement

राशि 3000 रुपए महीना कर दूंगा- सीएम शिवराज

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि पैसे का इंतजाम कर लूंगा और आगे बढ़ा लूंगा. उसके बाद जैसे ही पैसे का इंतजाम हुआ तो साढ़े 1200 रुपए कर दूंगा. फिर और आगे जैसे ही पैसे का इंतजाम हुआ तो राशि को बढ़ाकर कर 1500 रुपए कर दूंगा. अभी यहां नहीं रुकूंगा. जैसे-जैसे आने वाले साल में पैसे का इंतजाम हो जाएगा तो साढ़े 1700 रुपए कर दूंगा. उसके बाद फिर 2 हजार फिर 2200 फिर 2500 कर दूंगा. इसके बाद पैसों का इंतजाम होगा तो 2500 से बढ़ाकर साढ़े 2700 और फिर 3000 रुपए महीना कर दूंगा.

21 साल तक की लड़कियां भी योजना के दायरे में आएगी- CM

सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना में हितग्राही महिलाओं की 23 साल की उम्र को हटाकर इसका लाभ 21 साल से मिलने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि अभी तक 23 साल की शादीशुदा महिलाओं को इसका लाभ मिलता था, लेकिन कन्यादान योजना में कई बेटियों की शादी 21 साल की उम्र में हो गई तो अब 21 साल की बेटी को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा.

Advertisement

कमलनाथ ने 1500 रुपए महीने का किया है ऐलान 

आपको बता दें कि मुख्य्मंत्री लाडली बहना योजना के तहत शिवराज सरकार एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है तो वहीं कमलनाथ ने कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने का वादा किया हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »