रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत मामला... CBI की 6 राज्यों में छापेमारी, ₹55 लाख की घूस के साथ 3 डॉक्टरों सहित 6 गिरफ्तार

CBI की ओर से बताया गया कि श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
केंद्रीय जांच एजेंसी का बड़ा एक्शन. (फाइल फोटो) केंद्रीय जांच एजेंसी का बड़ा एक्शन. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • भोपाल/रायपुर,
  • 02 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ में श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए मनचाही रिपोर्ट देने के लिए 55 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में 3 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने इस सिलसिले में कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली. 

सीबीआई के अधिकारियों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि रिश्वतखोरी के गिरोह में संलिप्तता के लिए तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, "छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के खिलाफ रिश्वत के बदले मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आयोजित वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेराफेरी करने का मामला दर्ज किया गया है." 

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने 6 व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे 55 लाख रुपये की रिश्वत राशि का लेन-देन कर रहे थे. निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों की मांग के अनुसार रिश्वत की राशि बेंगलुरु में पहुंचाई गई. 

एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि मूल्यांकनकर्ताओं ने रिश्वत के बदले विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अनुकूल रिपोर्ट दी. सीबीआई को श्री रावतपुरा सरकार संस्थान के पदाधिकारियों और निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों की मिलीभगत के बारे में जानकारी मिली. 

Advertisement

प्रवक्ता ने कहा, "सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम का लेन-देन करते समय छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया."  उन्हें सक्षम न्यायालयों के समक्ष पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अवैध रूप से निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों को प्रभावित करके प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए तमाम तरीकों का इस्तेमाल किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »