इस बड़े शहर में गैस संकट से हड़कंप... होटलों में बचा मात्र 2 दिन का स्टॉक, एसोसिएशन बोला- LPG सप्लाई बहाल न हुई तो बंद करने पड़ेंगे रेस्टोरेंट

LPG Crisis in Bhopal: भोपाल में आने वाले दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर प्रतिबंध का असर दिख सकता है. ⁠होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का दावा है कि उनके पास 48 घंटे की कमर्शियल गैस उपलब्ध है. अगर ⁠दो दिन तक अगर प्रतिबंध नहीं हटा तो होटल और रेस्टोरेंट बंद करने पड़ेंगे. ⁠वर्तमान में शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में रोजाना 1000 कमर्शियल गैस सिलेंडर की खपत होती है.

Advertisement
भोपाल में 1000 सिलेंडर की डेली खपत.(Photo:PTI) भोपाल में 1000 सिलेंडर की डेली खपत.(Photo:PTI)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर पर 'तालाबंदी' का खतरा मंडराने लगा है. ईरान-अमेरिका-इजरायल में जारी तनाव के कारण इंटरनेशनल लेवल पर LPG सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. इसका सीधा असर भोपाल की रसोई पर पड़ा है, जहां कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है.

भोपाल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने 'आजतक' को बताया, "भोपाल के होटलों के पास वर्तमान में केवल 48 घंटे की कमर्शियल गैस उपलब्ध है. सरकारी नियमों के मुताबिक हम 2 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकते और अब वह खत्म होने की कगार पर है."

Advertisement

रोजाना 1000 सिलेंडरों की जरूरत
राजधानी के होटलों और रेस्टोरेंट में हर दिन लगभग 1000 कमर्शियल सिलेंडरों की खपत होती है. चूंकि तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल सप्लाई पर रोक लगा दी है, इसलिए अब व्यापारियों के पास खाना बनाने का कोई साधन नहीं बचा है.

प्रशासन से 'कोयले' की अनुमति की मांग
तेजकुलपाल सिंह पाली ने प्रशासन के सामने एक वैकल्पिक समाधान रखा है. उन्होंने कहा, "अगर 48 घंटे के भीतर सप्लाई शुरू नहीं होती, तो होटल बंद करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा. यदि प्रशासन हमें कोयले या अन्य वैकल्पिक ईंधन से काम करने की छूट देता है, तो हम व्यापार को चालू रख पाएंगे, अन्यथा शहर की फूड सर्विस पूरी तरह ठप हो जाएगी."

आम जनता पर भी असर
सिर्फ कमर्शियल ही नहीं, घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए भी नियम कड़े कर दिए गए हैं. अब भोपाल में दूसरी रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार करना अनिवार्य कर दिया गया है. प्रशासन की पैनी नजर इस बात पर भी है कि होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल न हो.

Advertisement

इनका कहना

भोपाल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष  तेजकुलपाल सिंह पाली ने बताया, "दो दिन बाद भोपाल के रेस्टोरेंट्स में चूल्हे जलना मुश्किल हो जाएगा. हमें या तो गैस चाहिए या कोयले का विकल्प."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement