इंदौर में आर्मी अफसरों की महिला मित्र से गैंगरेप: 10 थानों के टीआई अलर्ट, 2 आरोपी अरेस्ट, 4 की तलाश जारी; पीड़िता के बयान बाकी

Crime News: बदमाशों ने एक आर्मी अधिकारी और उसकी युवती दोस्त को 10 लाख रुपए लाने को कहा. दूसरे अफसर और उसकी महिला मित्र को अपने पास बंधक बना लिया. इसके बाद अफसर को बुरी तरह पीटा गया और महिला मित्र से गैंगरेप किया गया.

Advertisement
इंदौर में आर्मी अफसरों की महिला मित्र से गैंगरेप. (सांकेतिक तस्वीरें) इंदौर में आर्मी अफसरों की महिला मित्र से गैंगरेप. (सांकेतिक तस्वीरें)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 12 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

इंदौर की महू इन्फैंट्री स्कूल के दो युवा सैन्य अफसरों से लूट और हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस केस में गैंगरेप की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. अफसरों की दो महिला मित्रों में से एक के साथ बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम दिया था. बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 थानों की टीमें लगी हुई हैं. 

Advertisement

इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात 4 लोग आर्मी फायरिंग रेंज में आए थे. वहां बदमाशों ने 2 लोगों की पिटाई की. बाकी 2 लोगों से 10 लाख रुपए लाने को कहा गया. शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी महिला मित्र को एक कोने में ले जाया गया और फिर उसने उसकी चीखें सुनीं. शिकायतकर्ता को संदेह है कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई होगी. पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें देखते ही आरोपी भाग निकले. 

पीड़िता के बयान दर्ज होना बाकी

पुलिस की 10 टीमों ने जांच की और पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों की पहचान की. उनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी 4 को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा. पीड़िता का बयान दर्ज होना बाकी है. बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

दो आरोपी गिरफ्तार 

पकड़े गए दो आरोपी 23 साल का पवन पिता श्रीलाल वसुनिया निवासी गोडकुआं और 27 साल का अनिल पिता मदन बारुड़ निवासी गोडकुआं हैं. पुलिस को दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है. इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस के 10 थानों की टीमें अब दूसरे आरोपियों को पकड़ने की तैयारी में लगी हैं. देखें, एक Video:- 

जानिए, क्या है पूरा मामला? 
इंदौर जिले की महू तहसील में आने वाले पर्यटक स्थल जामगेट पर मंगलवार देर रात्रि 2:30 बजे आर्मी के 2 ट्रेनी अफसरों और उनके साथ गई महिला मित्रों के साथ लूट की घटना हो गई. इतना ही नहीं, युवा अफसर की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में उनकी एक महिला मित्र के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ. पुलिस ने लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगरेप का मामला दर्ज किया. फिलहाल पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं. 

इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहीं ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया, आर्मी के दो अधिकारी जामगेट पर्यटक स्थल पर अपनी दो महिला मित्रों संग रात 2:30 बजे घूमने गए थे. इसी दौरान जामगेट के आधा किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर 6 अज्ञात लोगों ने आर्मी अधिकारियों को बंधक बनाकर मारपीट की.

इसके साथ ही एक आर्मी अधिकारी और उसकी युवती दोस्त को 10 लाख रुपए लाने को कहा. इस मामले में जैसे-तैसे आर्मी अधिकारियों और युवती ने मेन रोड पर पहुंचकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी.

Advertisement

आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी लगते ही उन्होंने तत्काल पुलिस कन्ट्रोल को सूचना दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर तत्काल बढ़गोंदा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे.

पूरे मामले की जांच करने के बाद एसपी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले 6 लोगों में से बुधवार शाम दो लोगों की गिरफ्तारी मानपुर क्षेत्र से हो चुकी है. बचे बाकी चार आरोपियों को पकड़ने के लिए दस अलग अलग टीम गठित की गई हैं.

BJP सरकार पर कांग्रेस और बसपा हमलावर

सैन्य अफसरों पर हमले और उनकी महिला मित्र से गैंगरेप मामले ने तूल पकड़ लिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेर लिया है. 

राहुल गांधी ने खड़े किए सवाल 

राहुल गांधी ने 'X' पर लिखा, ''मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है. भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है - और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक. अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है. समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें - देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे.''

Advertisement

मायावती बोलीं, कानून का डर खत्म

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने एक बयान जारी कर 'X' पर लिखा, ''मध्यप्रदेश के इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट में घूमने गए सेना के दो अफसरों पर हमला, उन्हें बंधक बनाना तथा उनकी महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना अति-शर्मनाक है. सरकारों द्वारा लगातार हो रही ऐसी जघन्य घटनाओं को उसकी गंभीरता से नहीं लेने से ही स्थिति बेकाबू हो रही है. सरकार ध्यान दे. 

महिला सम्मान तो दूर उनकी सुरक्षा को लेकर आए दिन जितनी बड़ी-बड़ी बयानबाजी उतनी ही ज्यादा उनके साथ मानवता को शर्मसार कराने वाली जघन्य अपराध की घटनाओं का जारी रहना यह साबित करता है कि खासकर असामाजिक व आपराधिक तत्वों में कानून का डर खत्म हो गया है. यह अति-दुखद व चिंतनीय है.'' 

हर दिन करोड़ों महिलाओं का हौसला टूटता है: प्रियंका गांधी 

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'X' पर लिखा, मध्य प्रदेश में सेना के अधिकारियों को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप एवं उत्तर प्रदेश में हाईवे पर एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं. देश में हर दिन 86 महिलाएं बलात्कार और बर्बरता का शिकार हो रही हैं. घर से लेकर बाहर तक, सड़क से लेकर दफ्तर तक, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. देश की आधी आबादी न सिर्फ असुरक्षित है, बल्कि ऐसी बर्बरताओं की वजह से हर दिन करोड़ों महिलाओं का हौसला टूटता है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री जी बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन देश भर की महिलाएं अब भी अपनी सुरक्षा के लिए एक गंभीर प्रयास का इंतजार कर रही हैं. यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा?''

Advertisement

MP में जंगलराज: जीतू पटवारी 

इसके अलावा, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि किसान, महिला और जवान, मध्य प्रदेश को बना दिया है इनके लिए श्मशान. महू में सैन्य अधिकारियों को बंदी बना कर उनकी साथी के साथ बलात्कार की घटना बहुत पीड़ादायक है. विडंबना देखिए कि जो जवान सीमा पर देश की सुरक्षा करता है, वही आज मध्य प्रदेश में सुरक्षित नहीं है. इससे ज़्यादा शर्मनाक बात क्या होगी? मुख्यमंत्री जी ने मध्य प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया हैं जहां महिला, दलित, आदिवासी, जवान, किसान, सब पर अत्याचार हो रहा है.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »