स्टडीः अच्छी रिलेशनशिप के लिए हफ्ते में एक बार सेक्स भी काफी

दुनिया भर के वैज्ञानिक SEX का संबंध सेहत से जोड़ते हैं. अब आप भी जानिए क्‍या कहना है इनका...

Advertisement
सेक्‍स लाइफ कितनी जरूरी है सेक्‍स लाइफ कितनी जरूरी है

वैज्ञानिकों का मानना है कि सेक्‍स लाइफ का स्‍वास्‍थ्‍य पर काफी प्रभाव पड़ता है. सेक्‍स को वे अच्‍छी एक्‍सरसाइज मानते हैं और कहते हैं कि इससे एक्‍सीटॉसिन रिलीज होता है जो दिमाग को सुकून देता है.


अब 'सोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सनेलिटी साइंस' नामक जर्नल में छपी एक स्‍टडी में कहा गया है कि सप्‍ताह में एक बार सेक्‍स करने से भी रिलेशनशिप में खुशहाली बनी रहती है और ये स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक है.

Advertisement

यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में सेक्‍स एंड रोमांस रिर्सचर एमी म्‍यूज ने इस स्‍टडी में मुख्‍य भूमिका निभाई. वे कहती हैं, 'पार्टनर के साथ सेक्‍सुअल कनेक्‍शन होना जरूरी है. कई लोग काम और जिम्‍मेदारियों के चलते ये एक्टिविटी कम कर देते हैं पर हम कहते हैं कि रेगुलर सेक्‍स से आपकी खुशहाली भी जुड़ी है. पर जिन लोगों के पास समय कम है अगर वे सप्‍ताह में एक बार भी सेक्‍स करते हैं तो ये भी काफी है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement