जब हम प्यार में होते हैं तो हमेशा ये कोशिश करते हैं कि हम कुछ ऐसा करें जिससे हमारे पार्टनर को स्पेशल महसूस हो. हालांकि इस दौरान कई बार ऐसा भी होता है कि हमें यह याद भी नहीं रहता कि हम क्या कर रहे हैं और इन बातों का क्या असर हो सकता है. कई बार हमारी ये हरकतें बहुत गलत साबित हो जाती हैं.
ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि हम उन बातों को जान लें जो हमारे पार्टनर को बुरी लग सकती हैं. साथ ही यह पता लगाना भी जरूरी है कि हमारी कौन-सी हरकतें उनको पसंद आएंगी-
1. जो भी बोलें स्पष्ट बोलें
ये वो बात है जो कोई शख्स सामने वाले में सबसे पहले नोटिस करता है. और आप अपनी भावनाओं को सही से व्यक्त नहीं कर पाएंगे तो हो सकता है कि सामने वाले शख्स को अच्छा न लगे. हो सकता है कि आपसे इस मुलाकात के बाद वह आपसे बात करना ही बंद कर दे.
2. अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें
आपका बिना मतलब साथ ही यह आपकी समझदारी पर भी शक पैदा कर सकता है. जब आप किसी से बात कर रहे हैं तो बेहद जरूरी है कि आप उसकी बातें सुनें और सुनने के बाद ही उस पर अपनी प्रतिक्रिया दें.
3. घूरें नहीं
माना कि आप उन्हें पसंद करते हैं लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि जब वह आपके सामने आए, तो आप उसे घूरते ही रहें. इससे आपकी इमेज अच्छी नहीं बनेगी. सामने खड़े शख्स के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना आपके हित में होगा.
भूमिका राय