Winter Cleaning Tips: आ रही हैं सर्दियां, जाड़ों में मोटे-मोटे रजाई-कंबल घेर लेते हैं पूरा कमरा? अपनाएं ये ट्रिक, आधा हो जाएगा कंबलों का साइज

Winter Cleaning Tips: गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही बक्सों और अलमारियों से भारी-भरकम रजाई और कंबल बाहर निकलने शुरू हो जाते हैं लेकिन ये बहुत ज्यादा जगह घेर लेते हैं. ऐसे में यहां हम आपको कुछ आसान और स्मार्ट स्टोरेज ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप कम से कम जगह में भी अपने सभी मोटे कपड़ों को बेहद सफाई और करीने से सेट कर सकते हैं.

Advertisement
घर में ऐसे सेट करें गर्म कपड़े (Photo: ITG) घर में ऐसे सेट करें गर्म कपड़े (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है और इसके आते ही घर में गर्म कपड़ों, रजाइयों, कंबलों, हीटर और विंटर बूट्स की एंट्री होने लगती है. लेकिन अक्सर सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इन भारी-भरकम सामानों को कहां और कैसे सेट करें, ताकि घर में जगह भी बनी रहे और जरूरत पड़ने पर हर चीज आसानी से मिल भी जाए. छोटे घरों या अलमारियों में जगह की कमी के कारण अक्सर घर बिखरा-बिखरा और अव्यवस्थित दिखने लगता है.

Advertisement

अगर आप भी इस सर्दी में घर की स्पेस मैनेजमेंट को लेकर परेशान हैं तो अब चिंता की कोई बात नहीं है. कुछ आसान, बजट-फ्रेंडली और स्मार्ट होम ऑर्गनाइजेशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपने घर में काफी स्पेस बना सकते हैं. आइए जानते हैं सर्दियों का हर जरूरी सामान सही तरीके से सेट करने के आसान तरीके. 

सेटिंग के लिए पहले तैयार कर लें ये जरूरी चीजें 

वैक्यूम स्टोरेज बैग्स (स्पेस सेविंग बैग्स)

मल्टी-लेयर क्लॉथ हैंगर्स

बैड के नीचे वाले स्टोरेज बॉक्सेस

ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक फैब्रिक बैग्स (सामान आसानी से दिखने के लिए)

दीवार पर लगने वाले हुक्स या अलमारी के ऑर्गनाइजर्स

वैक्यूम बैग्स से आधा हो जाएगा रजाई और कंबल का साइज

हैवी रजाई, कंबल और भारी जैकेट्स बहुत ज्यादा जगह घेरते हैं. इन्हें ऐसे ही रखने के बजाय वैक्यूम स्टोरेज बैग्स में डालें और वैक्यूम क्लीनर या पंप से हवा खींच लें. इससे उनका साइज 70 से 80% तक कम हो जाता है और वो अलमारी या बेड बॉक्स में बहुत कम जगह लेते हैं.

Advertisement

मल्टी-लेयर हैंगर्स से अलमारी में जगह बनाएं

भारी स्वेटर और कोट पूरी अलमारी घेर लेते हैं. ऐसे में साधारण हैंगर्स की जगह 5-इन-1 मल्टी-लेयर हैंगर्स का इस्तेमाल करें. इससे 1 हैंगर की जगह में 5 कपड़े टंग जाएंगे और अलमारी खाली-खाली नजर आएगी.

वर्टिकल स्पेस का सही इस्तेमाल

अगर जमीन या अलमारी में जगह कम है तो दीवारों या दरवाजों के पीछे दरवाजे वाले हैंगिंग ऑर्गनाइजर्स और हुक्स लगाएं. इनमें सॉक्स, कैप्स, ग्लव्स और मफलर जैसी छोटी चीजें आसानी से रोल करके रखी जा सकती हैं.

बेड के नीचे का खाली स्पेस री-यूज करें

अगर आपके पास हाइड्रोलिक बेड नहीं है तो बेड के निचले हिस्से (अंडर-बेड स्पेस) में चक्के वाले स्टोरेज बॉक्स या फैब्रिक बॉक्सेस रखें. इसमें आप हीटर, ब्लोअर या एक्सट्रा विंटर बेडिंग्स रख सकते हैं.

हैवी कपड़ों को अलग-अलग रखें 

जो स्वेटर और जैकेट्स आप रोज पहनते हैं, उन्हें अलमारी के आगे या बास्केट में रखें. जिन हैवी कोट या पार्टीवियर स्वेटर की जरूरत कभी-कभार पड़ती है, उन्हें अलमारी के ऊपरी शेल्फ में पैक करके रख दें.

ओपन रैक या कोट स्टैंड लगाएं

कमरे के एक कोने में छोटा-सा ओपन कोट स्टैंड या वर्टिकल शू रैक रखें. इससे बाहर से पहनकर आए गीले या भारी कोट, जैकेट्स और बूट्स को कमरे में फैलाने के बजाय तुरंत सेट किया जा सकेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »