एलोवेरा या बेसन-हल्दी? गर्मियों में टैनिंग हटाने के लिए क्या है सबसे बेहतर? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया

गर्मियों में तेज धूप में बाहर निकलने से टैनिंग हो जाती है, जो आसानी से निकलती भी नहीं है. तेज से धूप से चेहरा काला पड़ जाने पर लोग अक्सर घरेलू नुस्खे अपनान लगते हैं. सबसे ज्यादा लोग हल्दी, बेसन और एलोवेरा जैसी चीजें फेस पर लगाते हैं, लेकिन पहले यह जान लीजिए कि टैनिंग हटाने के लिए इनमें से क्या बेहतर है.

Advertisement
सनटैन को देसी चीजों से कम किया जा सकता है. (PHOTO:AI) सनटैन को देसी चीजों से कम किया जा सकता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

Tanning Removal Tips: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़े हमारी स्किन पर असर डालते हैं, तेज धूप से चेहरा जल्दी काला पड़ने लगता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि तेज से धूप से सिर्फ फेस पर ही असर पड़ता है, हमारे हाथों, पैरों और गर्दन की स्किन पर भी टैनिंग हो जाती है. लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से स्किन टैन हो जाती है, जिससे रंगत फीकी और बेजान नजर आने लगती है. दिक्कत तब आती है, जब यह टैनिंग हटाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है. 

Advertisement

टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए अक्सर ही लोग बेसन, हल्दी, दही, टमाटर, एलोवेरा और नींबू जैसे घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या ये सभी नुस्खे असल में असरदार हैं? स्किन और हेयर एक्सपर्ट अनुपमा बिसारिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इन देसी नुस्खों के बारे मे बताया है कि टैनिंग कम करने के लिए कौन-सा इंग्रीडिएंट बेहतर है और किन चीजों से दूरी बनाना ही समझदारी है.

बेसन और हल्दी

टैनिंग और ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में सोचते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में बेसन और हल्दी का नाम आता है. बेसन और हल्दी का फेस पैक लंबे समय से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक, यह पैक स्किन की ऊपरी डेड सेल्स को हटाकर हल्का ग्लो जरूर देता है. मगर इसका असर अस्थायी होता है और बार-बार इस्तेमाल करने पर आपकी त्वचा रूखी हो सकती है. 

Advertisement

दही और शहद

हल्दी-बेसन के बाद सबसे ज्यादा लोग दही और शहद का इस्तेमाल करते हैं, दही में मौजूद लै क्टिक एसिड स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करने में मदद करता है. वहीं शहद स्किन को नमी प्रदान करता है. एक्सपर्ट के अनुसार, दही-शहद का मिक्सर तुरंत रिजल्ट नहीं देता, लेकिन नियमित इस्तेमाल से स्किन की रंगत और टेक्सचर में धीरे-धीरे सुधार आता है.

नींबू और शहद

आमतौर पर लोग टैनिंग हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिकतर एक्सपर्ट्स इसे लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. नींबू में मौजूद एसिड स्किन को संवेदनशील बना सकता है और धूप के संपर्क में आने पर पिगमेंटेशन या जलन की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए इसे टैनिंग हटाने का सुरक्षित उपाय नहीं माना जाता है.

एलोवेरा

टैन और सन डैमेज स्किन के लिए ज्यादातर एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है और इसे एक्सपर्ट ने सबसे बेहतर बनाया है. स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक, धूप से प्रभावित और संवेदनशील स्किन को शांत करने में एलोवेरा बेहद अच्छा माना जाता है. यह स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ जलन और रेडनेस को भी कम करता है और जब स्किन स्वस्थ और शांत रहती है, तब उसकी प्राकृतिक रिकवरी भी तेजी से होती है.

बेकिंग सोडा

देसी नुस्खों में लोग बेकिंग सोडा भी यूज करते हैं, कई ब्यूटी हैक्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है. मगर एक्सपर्ट के अनुसार, यह स्किन के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है.  बेकिंग सोडा स्किन के नेचुरल pH बैलेंस को बिगाड़ सकता है, जिससे ड्रायनेस, जलन और अन्य स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

Advertisement

टैनिंग से बचने के लिए क्या करें?

टैनिंग हटाने हटाने से ज्यादा अहम खुद को बचाना है, इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं. धूप में लंबे समय तक रहने से बचें, छाता या फुल स्लीव कपड़ों का इस्तेमाल करें और स्किन को हाइड्रेट रखें. सही स्किनकेयर और धूप से सुरक्षा ही लंबे समय तक स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने का सबसे बेहतर तरीका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »