Natural Collagen Booster: महंगे कोलेजन सप्लीमेंट्स भूल जाइए! ये 5 'सस्ते फूड्स' तेजी से बढ़ाएंगे कोलेजन, स्किन रहेगी टाइट और ग्लोइंग

Natural Collagen Booster: आजकल कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइंस की समस्या बढ़ रही है. अगर आप भी महंगे कोलेजन सप्लीमेंट्स पर पैसा खर्च करने की सोच रहे हैं, तो पहले जानिए उन 5 नेचुरल फूड्स के बारे में जो शरीर में कोलेजन बनने की प्रोसेस को सपोर्ट करते हैं और स्किन को लंबे समय तक टाइट, हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement
पनीर, दही और दालों जैसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स शरीर में कोलेजन बढ़ाने में मददगार होते हैं. (Photo: ITG) पनीर, दही और दालों जैसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स शरीर में कोलेजन बढ़ाने में मददगार होते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

आजकल बिगड़ी लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों के चेहरे पर कम उम्र में ही झुर्रियां और फाइन लाइंस आ रही हैं. इनकी वजह से वे लोग उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगे हैं. ऐसे में अपनी स्किन से झुर्रियां-झाइयां हटाने और उसकी खोई चमक वापस लाने के लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करा रहे हैं. इसके साथ ही एक चीज जो बहुत ज्यादा ट्रेंड में है वो कोलेजन है. लोग स्किन को टाइट करने और झुर्रियां-झाइयां खत्म करने के लिए महंगे-महंगे कोलेजन सप्लीमेंट्स खरीदने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं. 

अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जिन्हें लगता है कि सिर्फ महंगे कोलेजन पाउडर या सप्लीमेंट्स ही स्किन को जवान बनाए रख सकते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. शरीर खुद भी कोलेजन बनाता है, लेकिन उम्र बढ़ने, खराब खानपान, धूप, स्ट्रेस और कम नींद की वजह से इसकी मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगती है. यही कारण है कि चेहरे पर झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन नजर आने लगता है. अच्छी बात ये है कि रोजाना की डाइट में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करके शरीर में नेचुरल तरीके से कोलेजन बनने की प्रोसेस को सपोर्ट कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपके शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाकर आपकी स्किन को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं.

आखिर कोलेजन क्या होता है और क्यों है जरूरी?
कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है, जो स्किन, हड्डियों, मसल्स, जोड़ों और बालों के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. ये स्किन को टाइट, मुलायम और फ्लेक्सिबल बनाए रखने में मदद करता है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है, इसलिए सही खानपान पर ध्यान देना जरूरी है.

Advertisement

1. विटामिन सी वाली चीजें जरूर खाएं: विटामिन सी कोलेजन बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी होगी तो कोलेजन भी सही तरीके से नहीं बन पाता है. इसलिए रोजाना अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल करें.

शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आंवला, संतरा, अमरूद, कीवी, शिमला मिर्च और स्ट्रॉबेरी जैसी चीजें शामिल करें. इन्हें रोजाना खाने से स्किन की चमक और फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

2. प्रोटीन से भरपूर फूड्स: कोलेजन कई तरह के अमीनो एसिड से मिलकर बनता है. इसलिए शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलना भी जरूरी है. प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडे, पनीर, दही, दालें, सोया से बनी चीजें और मछली अपनी डाइट में शामिल करें. ये शरीर को ऐसे पोषक तत्व देते हैं, जो कोलेजन बनने की प्रोसेस में मदद करते हैं.

Advertisement

3. बोन ब्रॉथ: बोन ब्रॉथ भी कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स का हिस्सा है. इसमें जिलेटिन, कोलेजन पेप्टाइड्स और कई जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं. इसे कई लोग स्किन और जोड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं.  

4. ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें खाएं: ओमेगा-3 स्किन में नेचुरल नमी बनाए रखने और उसकी प्रोटेक्टिव लेयर को मजबूत करने में मदद करता है. इससे स्किन हेल्दी नजर आती है. ओमेगा-3 की कमी को पूरा करने के लिए सैल्मन, सार्डिन, अलसी के बीज और अखरोट खाने अच्छे रहते हैं. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो अलसी और अखरोट अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.

5. कॉपर और जिंक की कमी न होने दें: कॉपर और जिंक ऐसे मिनरल्स हैं, जो शरीर में कोलेजन बनने की प्रोसेस में खास भूमिका निभाते हैं. इसके साथ ही ये स्किन को रिपेयर करने में भी मदद करते हैं.

अगर आपके स्किन में कॉपर की कमी है तो आप काजू, तिल, मशरूम, डार्क चॉकलेट और  सीफूड खा सकते हैं. जिंक को डाइट में शामिल करने के लिए आपको कद्दू के बीज, चना, ओट्स और सीफूड डाइट में शामिल करे चाहिए.

सिर्फ डाइट ही नहीं, इन आदतों का भी रखें ध्यान
अगर आप चाहते हैं कि शरीर में कोलेजन लंबे समय तक बना रहे, तो सिर्फ अच्छी डाइट ही काफी नहीं है. पर्याप्त नींद लें, खूब पानी पिएं, धूम्रपान से बचें, जरूरत पड़ने पर सनस्क्रीन लगाएं और रोजाना एक्सरसाइज करें. ये आदतें भी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करती हैं.

Advertisement

नोट: नेचुरल फूड्स शरीर में कोलेजन बनने के प्रोसेस को सपोर्ट कर सकते हैं, लेकिन ये किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं. अगर आप कोलेजन सप्लीमेंट लेने की सोच रहे हैं या स्किन से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »