Liver Damage Causes: 40 की उम्र से पहले लिवर को डैमेज कर रही हैं ये 3 आदतें! डॉक्टर ने बताया, आज ही संभलें

40 की उम्र से पहले लिवर को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं? जानिए कौन सी 3 आदतें धीरे-धीरे लिवर को खत्म कर रही हैं और कैसे सही खान-पान से इसे रिवर्स किया जा सकता है.

Advertisement
लिवर को आपकी रोजमर्रा की आदतें भी नुकसान पहुंचाती हैं. (Photo: ITG) लिवर को आपकी रोजमर्रा की आदतें भी नुकसान पहुंचाती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

आज के समय में दौड़ती-भागती लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों का सबसे बुरा असर लिवर पर पड़ता है. डॉक्टरों का मानना है कि 40 की उम्र से पहले ही कई लोग अनजाने में अपने लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं. समस्या यह है कि लिवर तब तक कोई संकेत नहीं देता जब तक कि डैमेज काफी ज्यादा न हो जाए. हार्वर्ड ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर वो 3 गलतियां बताई हैं जो लिवर में फैट जमा करने और उसे खराब करने का मुख्य कारण बन रही हैं.

Advertisement

लिवर डैमेज का क्यों बढ़ा खतरा?

लिवर शरीर का एक ऐसा ऑर्गन है जो टॉक्सिन्स को फिल्टर करने से लेकर फैट को प्रोसेस करने तक का काम करता है. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स और एडेड शुगर का ज्यादा सेवन लिवर में फैट जमने (MAFLD) का सबसे बड़ा कारण है. जब बाहर का खाना, ज्यादा मीठी चीजें और रिफाइंड कार्ब्स खाते हैं तो लिवर इन कैलोरीज को फैट के रूप में स्टोर करने लगता है. 40 की उम्र से पहले इस तरह का खान-पान लिवर सेल्स में सूजन पैदा कर देता है जो आगे चलकर सिरोसिस का रूप ले सकता है.

ये 3 चीजें बढ़ाती हैं लिवर खराब होने का खतरा:

मीठी ड्रिंक्स और पैकेट बंद जूस: कई लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए फ्रूट जूस पीते हैं लेकिन डॉ. सौरभ सठी के अनुसार, इनमें मौजूद फ्रुक्टोज सीधे लिवर में जाकर फैट में बदल जाता है. ये सोडा की तरह ही लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं.

Advertisement

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड: पैकेट में मिलने वाले चिप्स, बिस्किट और रेडी-टू-ईट फूड्स में सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है.जॉन हॉपकिन्स हॉस्पिटल के अनुसार, ऐसी चीजें लिवर में सूजन और फैट जमाव का कारण बनती हैं.

अल्कोहल का सेवन: चाहे मात्रा कम हो या ज्यादा, लिवर पर इसका असर पड़ता ही है. रिपोर्ट बताती है कि अल्कोहल का लगातार सेवन लिवर सेल्स को डैमेज करता है जिससे रिकवरी मुश्किल हो जाती है.

कैसे रखें लिवर को सुरक्षित?

लिवर को बचाने का सबसे बढ़िया तरीका अपनी डाइट में घर का बना खाना शामिल करना है. ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन को अपनी थाली का हिस्सा बनाएं. अगर आपको मोटापा, डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो समय-समय पर लिवर एंजाइम टेस्ट जरूर करवाएं. याद रखें, आपका लिवर खामोश रहता है, इसलिए छोटी-छोटी लाइफस्टाइल में बदलाव आज ही शुरू करना ही बेहतर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »