Multani Mitti Face Pack: पार्लर का चक्कर छोड़े! घर पर ऐसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार

Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी सदियों से भारतीय स्किन केयर का अहम हिस्सा रही है. आज हम आपको स्किन टाइप के मुताबिक मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने का तरीका बताएंगे जो ग्लोइंग और बेदाग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
स्किन टाइप के हिसाब से लगाएं मुल्तानी मिट्टी (Photo- ITG) स्किन टाइप के हिसाब से लगाएं मुल्तानी मिट्टी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

Multani Mitti Face Pack: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, मुलायम और ग्लोइंग दिखे. लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, स्ट्रेस और गलत खान-पान के कारण स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में कई लोग स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. मुल्तानी मिट्टी भी ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करती है. आज हम आपको स्किन टाइप के मुताबिक मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका बताएंगे, जिससे आप अपनी स्किन की बेहतर देखभाल कर सकेंगे.

Advertisement

ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
अगर आपकी स्किन ऑयली है और चेहरे पर बार-बार चिपचिपापन महसूस होता है तो मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना सकती हैं. इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक रहने दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. मुल्तानी मिट्टी चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मदद कर सकती है, जिससे चेहरा साफ और फ्रेश महसूस होता है. 

ड्राई स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाने के बजाय एलोवेरा जेल और दही मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.


चेहरे पर निखार के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी में हल्दी, शहद और नींबू का रस अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस पैक को रेगुलर लगाने से स्किन सॉफ्ट व ग्लोइंग नजर आती है.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर चेहरे पर जलन, खुजली या लालिमा हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. 
पहली बार इस्तेमाल करते समय इसे थोड़ी देर ही लगाएं और पूरी तरह सूखने न दें. 
पैक धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »