Sticky Rice Roti Recipe: नागालैंड का खानपान अपने अनोखे स्वाद और पारंपरिक तरीकों के लिए जाना जाता है. यहां चाय के साथ कई तरह के लोकल स्नैक्स खाए जाते हैं, जिनमें स्टिकी राइस रोटी भी शामिल है. हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी नागालैंड वेकेशन पर पहुंचीं, जहां उन्होंने लोकल बाजार की सैर की. इस दौरान उन्होंने वहां की मशहूर स्टिकी राइस रोटी को बनते देखा और उसका स्वाद भी चखा.
अगर आप भी शाम की चाय के साथ बिस्कुट या नमकीन खाने के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो नागालैंड की यह पारंपरिक डिश ट्राई कर सकते हैं. इसे चिपचिपे चावल के आटे से तैयार किया जाता है. कुछ लोग इसे कुरकुरा पसंद करते हैं, जबकि कुछ को इसका नरम और चबाने वाला टेक्सचर ज्यादा पसंद आता है.
अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. आप इसको आसानी से अपने घर पर तैयार कर सकते हैं, इसका स्वाद हल्का मीठा होता है, इसलिए यह बच्चों को बहुत पसंद आएगा. आइए इसे बनाने का आसान तरीका जानते हैं.
स्टिकी राइस रोटी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
स्टिकी राइस रोटी बनाने का तरीका
आटे का मिश्रण तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में स्टिकी चावल का आटा लें. इसमें चीनी, नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि सभी चीजें आटे में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं, ताकि रोटी का स्वाद हर हिस्से में एक जैसा रहे.
आटा गूंथ लें
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथें, एक बार में ज्यादा पानी डालने से बचें. आटे को तब तक गूंथें, जब तक वह अच्छी तरह एक साथ बंधने न लगे. ध्यान रखें कि आटा बहुत नरम या चिपचिपा नहीं होना चाहिए. इसे थोड़ा सख्त रखें, ताकि रोटियां आसानी से बनाई जा सकें.
रोटियों को शेप दें
तैयार आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें. अब हर लोई को हथेलियों की मदद से गोल करें और हल्का दबाकर छोटी रोटी का शेप दें. रोटियों की मोटाई मिडियम रखें. बहुत पतली रोटी बनाने से फूलने में परेशानी हो सकती है.
तेल में तलें
एक गहरी कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सावधानी से एक रोटी डालें. इसे हल्के हाथ से पलटते हुए गोल्डन होने तक तलें. रोटी फूलने लगे, तो इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने दें. इसी तरह बाकी रोटियां भी तैयार कर लें.
चाय के साथ परोसें
तैयार स्टिकी राइस रोटी को प्लेट में निकाल लें. इसे गर्मागर्म चाय या कॉफी के साथ परोसें. अगर आपको कुरकुरी रोटी पसंद है, तो इसे थोड़ा ज्यादा गोल्डन होने तक तल सकते हैं. वहीं, नरम और चबाने वाला टेक्सचर पसंद करने वाले लोग इसे ज्यादा कुरकुरा होने से पहले निकाल सकते हैं.
शाम की चाय के लिए है कुछ अलग
नागालैंड की स्टिकी राइस रोटी उन लोगों के लिए एक दिलचस्प रेसिपी है, जो अपने रोज के नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. चावल के आटे से बनने वाला यह स्नैक नॉर्मल सामग्री से तैयार किया जा सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क