How to Make Phuljadi Mithai: लड्डू-पेड़े छोड़ें, खोया और चीनी से इस दिवाली बनाएं वायरल फुलझड़ी मिठाई, खाने में लगेगी बहुत ही टेस्टी

How to Make Phuljadi Mithai: दिवाली पर घरों में लड्डू, पेड़े और बर्फी तो सभी बनाते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक अनोखी मिठाई खूब ट्रेंड कर रही है जो दिखने में बिलकुल फुलझड़ी जैसी लगती है. लेकिन ये जलाने नहीं बल्कि खाने के लिए है और ये बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाती है. यहां हम आपको इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
फुलझड़ी वाली मिठाई (Photo: ITG) फुलझड़ी वाली मिठाई (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

दीवाली का त्योहार हो और घर में तरह-तरह की मिठाइयां न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इस बार दिवाली पर पारंपरिक लड्डू और पेड़े छोड़कर कुछ नया और ट्रेंडिंग ट्राई करें, जो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रही है. जी हां, हम बात कर रहे हैं फुलझड़ी मिठाई की जो दिखने में बिल्कुल फुलझड़ी जैसी अनोखी और आकर्षक लगती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट और रिच होती है.

Advertisement

इसे शुद्ध खोये और चीनी से बहुत आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. बच्चे हों या बड़े, यह अनोखी मिठाई देखते ही खुश हो जाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि और सीक्रेट टिप्स...

आवश्यक सामग्री:

खोया (मावा): 400 ग्राम (ताजा और शुद्ध)

चीनी या पाउडर शुगर: आधा कप

इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

ड्राई फ्रूट्स का पाउडर (पिस्ता या बादाम): 2 बड़े चम्मच

चाशनी के लिए: 1 कप चीनी और आधा कप पानी (हल्की चिपचिपी चाशनी)

चॉकलेट बिस्किट से भी तैयार कर सकते हैं ये मिठाई

इंटरनेट पर वायरल फुलझड़ी मिठाई को कई लोग चॉकलेट बिस्किट से भी बना रहे हैं जिसके लिए खोया की जगह बिस्किट का पाउडर और कंडेंस मिल्क बनाकर इसका डो तैयार हो जाता है और फिर ऊपर से चॉकलेट सिरप, चीनी की कोटिंग और आखिर सिल्वर कलर डालकर इसे बिलकुल फुलझड़ी का शेप दे दिया जाता है. लेकिन यहां हम आपको ट्रैडिशनल मिठाई की तरह खोया और चीनी से बनाने का तरीका बता रहे हैं. 

Advertisement

बनाने की विधि:

एक भारी तले की कढ़ाई में मावा डालकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए. इसे एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.

जब मावा ठंडा हो जाए, तब इसमें पाउडर शुगर, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स का पाउडर मिलाएं. इसे हाथों से अच्छी तरह मसलकर एक चिकना डो तैयार कर लें.

अब इस डो में से छोटी-छोटी लोइयां लें और इसे पतली स्टिक पर इस तरह लपेटे ताकि ये दिखने में पटाखे वाली फुलझड़ी जैसी लगें. 

अब इस इन फुलझड़ियों को तैयार की गई हल्की चाशनी में 1 मिनट के लिए डुबोकर बाहर निकाल लें, ताकि इनमें हल्की मिठास आ जाए. ऊपर से सूखी चीनी की भी कोटिंग कर दें ये बिलकुल रियल फुलझड़ी दिखें.

आखिर में इस पर खाने वाला सिल्वर कलर छिड़क दें और लीजिए आपकी बेहद खूबसूरत, नई और स्वादिष्ट फुलझड़ी मिठाई तैयार है. इसे दिवाली पर बच्चों और मेहमानों को सर्व करें, सभी इसकी डिजाइन और स्वाद की तारीफ करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »