Podi Masala Recipe: नॉर्थ इंडियन फूड में स्वाद के लिए गरम मसाला या सब्जी मसाला डाला जाता है. राजमा और छोले में उनका खास मसाला भी पड़ता है, उसी तरह से साउथ इंडियन डिशेज में देसी स्वाद के लिए एक खास मसाला डाला जाता है, जिसके बिना खाने के टेस्ट भी अधूरा-अधूरा लगता है. हम पोडी मसाला की बात कर रहे हैं, अगर आप भी इडली और डोसा घर पर बनाते हैं, लेकिन पोडी मसाला की वजह से उसमें साउथ वाला टेस्ट नहीं मिलता है तो आप एक बार पोडी मसाला डालकर देखिए.
सबसे अच्छी बात यह है कि पोडी मसाला को आप घर पर झटपट बना सकते हैं और इसे साउथ इंडियन फूड्स के साथ-साथ आप पराठे, आलू की सब्जी या फिर स्नैक्स पर भी छिड़क सकते हैं. हालांकि कुछ लोग इसे मार्केट से खरीदकर लाते हैं, लेकिन आप चाहे तो इसे बिल्कुल आसानी से अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं. आइए आपको घर पर साउथ का पॉपुलर पोडी मसाला बनाने की रेसिपी बताते हैं, जिसे आप लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.
मोरिंगा पोडी मसाला के लिए सामग्री:
सीजनिंग के लिए:
पोडी मसाला बनाने का तरीका:
पोडी मसाला का कैसे करें इस्तेमाल?
इस मसाले को इडली, डोसा, चपाती, पराठे या स्नैक्स के ऊपर छिड़क सकते हैं. रोज के खाने में भी इसे फ्लेवरफुल टॉपिंग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इडली पर पोडी मसाला डालकर इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.
इस तरीके से करें स्टोर
इसमें सूखा नारियल है, इसलिए लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रखना बेहतर है. फ्रिज में करीब 3 महीने तक और कमरे के तापमान पर लगभग 15 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि पोडी मसाला निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क