How to Make Protein Sandwich: आलू सैंडविच खाकर हो गए हैं बोर? शाम की हल्की भूख के लिए बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल सैंडविच

सुबह और शाम के नाश्ते में अक्सर वही घीसा-पिटा आलू सैंडविच खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो अब कुछ नया और हेल्दी ट्राई करने का समय है. मूंग दाल से बनी यह सैंडविच न सिर्फ खाने में बेहद क्रिस्पी और स्वादिष्ट होती है. बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर है. आइए जानते हैं स्वाद और सेहत से भरपूर मूंग दाल सैंडविच बनाने की बेहद आसान रेसिपी.

Advertisement
प्रोटीन रिच सैंडविच (Photo: ITG) प्रोटीन रिच सैंडविच (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह और शाम के समय ऐसा नाश्ता बनाना काफी मुश्किल होता है जो झटपट बन जाए और सेहतमंद भी हो. ज्यादातर घरों में आलू सैंडविच ही सबसे आसान विकल्प माना जाता है, लेकिन रोज-रोज आलू का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं होता. ऐसे में मूंग दाल सैंडविच आपके लिए एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प साबित हो सकता है. मूंग दाल न सिर्फ पचाने में आसान होती है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिंस पाए जाते हैं, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखते हैं.

Advertisement

इस सैंडविच की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बाहर से जितनी क्रिस्पी होती है, अंदर से उतनी ही सॉफ्ट और मजेदार लगती है. अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं या बच्चों को कुछ पौष्टिक खिलाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके किचन के लिए एकदम परफेक्ट है.

सैंडविच बनाने की सामग्री

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

हल्दी पाउडर: ¼ छोटी चम्मच

चाट मसाला: ½ छोटी चम्मच

नमक: स्वादानुसार

मक्खन या तेल: सैंडविच सेंकने के लिए

बनाने का तरीका

सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पूरा पानी छानकर अलग कर लें. अब मिक्सी के जार में दाल, हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा डालें. इसमें बिना पानी डाले. या जरूरत पड़ने पर सिर्फ 1-2 चम्मच पानी. एक गाढ़ा और हल्का दरदरा पेस्ट पीस लें. ध्यान रहे कि पेस्ट ज्यादा गीला न हो.

Advertisement

तैयार पेस्ट को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकालें. अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरा धनिया डालें. इसके बाद हल्दी, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच से अच्छी तरह 1-2 मिनट के लिए फेंट लें ताकि बैटर थोड़ा फ्लफी हो जाए.

अब ब्रेड की स्लाइस को एक फ्लैट सरफेस पर रखें. तैयार किए गए मूंग दाल के मिक्सचर को चम्मच की मदद से ब्रेड की एक तरफ अच्छी तरह और एक समान फैलाते हुए लगाएं.

गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन या तेल फैलाएं. अब ब्रेड को, जिस तरफ दाल का पेस्ट लगा है, उस तरफ से तवे पर रखें. गैस की आंच को धीमा रखें और ब्रेड को हल्के हाथों से दबाते हुए सेकें ताकि दाल अंदर तक अच्छी तरह पक जाए और एकदम क्रिस्पी हो जाए.

जब ब्रेड नीचे से सिक रही हो, तब ब्रेड के ऊपर वाले सूखे हिस्से पर भी दाल के पेस्ट की एक पतली लेयर लगा दें. नीचे का हिस्सा सुनहरा और क्रिस्पी होने के बाद इसे पलट दें. अब दूसरी तरफ भी थोड़ा सा मक्खन लगाकर अच्छी तरह क्रिस्पी होने तक सेक लें.

आपकी गरमा-गरम और क्रिस्पी मूंग दाल सैंडविच बनकर तैयार है. इसे बीच से तिकोना काटें और तीखी हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »