Homemade Protein Mayonnaise: बाजार की मिलावट छोड़ें, बिना अंडे और केमिकल घर पर 4 चीजों से बनाएं गाढ़ी और टेस्टी मेयोनीज

Homemade Protein Mayonnaise: अगर आपको भी सैंडविच, बर्गर या रोल्स के साथ घर पर मेयोनीज की जरूरत पड़ती रहती है तो फिर आपको बाजा की मिलावटी मेयोनीज नहीं बल्कि घर पर बिना अंडे, बिना तेल और बिना केमिकल शुद्ध मेयोनीज तैयार करनी चाहिए. यहां हम आपको घर की 4 चीजों से क्रीमी मेयो बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं मेयोनीज (Photo: ITG) घर पर बनाएं मेयोनीज (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

बर्गर, सैंडविच या रोल्स का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और इन सभी का स्वाद बढ़ाने में मायोनीज की अहम भूमिका होती है. बाजार में मिलने वाली पैकेटबंद मेयोनीज में अक्सर ढेर सारे केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स और अनहेल्दी फैट का इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

इसके अलावा कई लोगों को एगलेस (बिना अंडे वाली) शुद्ध मायोनीज की तलाश रहती है. अगर आप भी बाजार की मिलावट से बचना चाहते हैं और घर पर ही एकदम क्रीमी, स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर मायोनीज बनाना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. इस क्रीमी और हेल्दी मेयो के फायदा ये भी है कि एक तो ये हाई प्रोटीन है. साथ वेजिटेरियन लोगों के लिए बहुत अच्छी है. और सबसे अच्छी बात है कि ये बिना तेल के बनकर तैयार हो जाती है.
 

Advertisement

सामग्री:
काजू – 1/3 कप
पनीर – 150 ग्राम
लहसुन की कलियां – 4–5
नमक – 1/4 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
शहद – 1 बड़ा चम्मच
पानी – 1/4 कप (या जरूरत के हिसाब से गाढ़ापन पाने के लिए)

बनाने का तरीका:
1. इसके लिए सबसे पहले काजू को एक से डेढ़ घंटे के लिए पानी में भिगो दें ताकि वो फूलकर सॉफ्ट हो जाएं.

2. इसके बाद सभी सामग्री को ब्लेंडर जार में डालें और थोड़ा पानी डालकर चिकना और क्रीमी होने तक ब्लेंड करें.

3. मनचाहा गाढ़ापन पाने के लिए आप अपनी जरूरत के अनुसार ही पानी कम ज्यादा कर सकते हैं.

4. कुछ ही देर में आपकी मेयोनीज तैयार है.

5. इस हेल्दी और क्रीमी मेयो का मजा सैंडविच, सलाद, बर्गर, रैप, रोल या टोस्ट के साथ लें.

Advertisement

6. इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें. इसे एक साथ ज्यादा नहीं बल्कि थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बनाएं. यह 5–6 दिनों तक ताजा रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »