Moong Dal Dosa: न चावल, न सूजी... सुबह के नाश्ते में बनाएं हाई प्रोटीन मूंग दाल का क्रिस्पी ढोसा, फटाफट बनकर होगा तैयार

Moong Dal Dosa: अगर आपको भी रोज सुबह नाश्ता बनाने में काफी देर तक सोचना पड़ता है कि क्या बनाया जाए जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी तो यहां हम आपकी दिक्कत दूर कर रहे हैं. यहां हम आपको मूंग दाल का ढोसा बनाने की ट्रिक बता रहे हैं जो प्रोटीन से भरपूर होता है और स्वाद में जबरदस्त.

Advertisement
मूंग दाल ढोसा (Photo: ITG) मूंग दाल ढोसा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

Moong Dal Dosa: सुबह का नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है, इसलिए इसका टेस्टी और हेल्दी होना बेहद जरूरी है. अक्सर जब डोसा बनाने की बात आती है, तो हमें चावल और सूजी का ही ख्याल आता है, जिसके लिए बैटर को घंटों फर्मेंट (खमीर उठाना) करना पड़ता है. लेकिन अगर आप इस सुबह कुछ अलग, झटपट और न्यूट्रिशियस ट्राई करना चाहते हैं, तो मूंग दाल का क्रिस्पी ढोसा एक बेहतरीन विकल्प है.

Advertisement

प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर मूंग दाल का यह डोसा न सिर्फ खाने में बेहद करारा और स्वादिष्ट लगता है, बल्कि इसे पचाना भी बेहद आसान है. स्वाद ऐसा कि घर का हर सदस्य आपसे इसकी रेसिपी पूछेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और क्विक विधि.

रेसिपी (Recipe)
तैयारी का समय: 2-3 घंटे (दाल भिगोने के लिए) या 15 मिनट (गर्म पानी में)

पकाने का समय: 15 मिनट

कितने लोगों के लिए: 3-4

सामग्री:
बिना छिलके वाली पीली मूंग दाल या हरी मूंग दाल – 1 कप

हरी मिर्च – 2

अदरक – 1 इंच का टुकड़ा

जीरा – 1 छोटा चम्मच

हींग – 1 चुटकी

हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

नमक – स्वादानुसार

तेल या बटर – डोसा सेकने के लिए

पानी – बैटर बनाने के लिए

Advertisement

बनाने की विधि:
दाल भिगोएं: सबसे पहले मूंग दाल को साफ पानी से 2-3 बार धो लें. इसके बाद इसे 2 से 3 घंटे के लिए पर्याप्त पानी में भिगोकर रख दें. (अगर सुबह जल्दी है, तो दाल को गर्म पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें).

बैटर तैयार करें: जब दाल अच्छी तरह फूल जाए, तो इसका पूरा पानी निकाल दें. अब दाल को मिक्सी के जार में डालें. साथ में हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हींग और बिल्कुल थोड़ा सा पानी डालकर एकदम स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट पीस लें.

कंसिस्टेंसी सेट करें: पिसे हुए बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें. अब इसमें स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं. बैटर की कंसिस्टेंसी बिल्कुल रेगुलर डोसा बैटर जैसी होनी चाहिए—न ज्यादा गाढ़ी, न ज्यादा पतली.

तवा गर्म करें: एक नॉन-स्टिक डोसा तवा गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें. तवा गर्म होने पर इस पर थोड़ा सा पानी छिड़कें और कपड़े या टिशू पेपर से साफ कर लें. इससे तवे का तापमान सेट हो जाता है.

डोसा फैलाएं: अब आंच को धीमा करें और तवे के बीच में एक बड़ा चमचा बैटर डालें. चमचे को बीच से शुरू करते हुए गोल-गोल (सर्कुलर मोशन में) बाहर की तरफ घुमाते हुए डोसे को पतला फैलाएं.

Advertisement

क्रिस्पी सेकें: डोसा फैलाने के बाद आंच को मध्यम से तेज कर दें. डोसे के किनारों पर और बीच में थोड़ा सा तेल, घी या बटर लगाएं. जब डोसा नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी होने लगे, तो यह अपने आप किनारों को छोड़ने लगेगा.

रोल करें: डोसे को एक तरफ से ही अच्छी तरह सेकें जब तक कि वह पूरी तरह क्रिस्पी न हो जाए (मूंग दाल डोसा बहुत पतला होता है, इसलिए इसे पलटने की जरूरत नहीं होती). अब इसे रोल कर लें.

आपका गरमा-गरम, सुपर क्रिस्पी और हेल्दी मूंग दाल ढोसा बनकर तैयार है. इसे नारियल की चटनी, टमाटर-प्याज की तीखी चटनी या आलू के मसाले के साथ नाश्ते में परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »