How to Make Daal Fry: न गलेगी और न रहेगी कच्ची, रणवीर बरार स्टाइल में घर पर बनाएं परफेक्ट ढाबा स्टाइल दाल मखनी

How to Make Daal Fry: अगर आपको भी दाल मखनी पसंद है लेकिन घर पर कई कोशिशों के बाद भी आप परफेक्ट दाल मखनी नहीं बना पाते हैं तो यहां हम आपको सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की रेसिपी बता रहे हैं. इस रेसिपी की मदद से आप घर पर ढाबे वाली दाल मखनी का लुत्फ उठा सकते हैं.

Advertisement
ऐसे बनाएं दाल मखनी (Photo: ITG) ऐसे बनाएं दाल मखनी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

How to Make Daal Fry: दाल मखनी एक ऐसी डिश है जो ढाबे से से लेकर हर महंगे रेस्ट्रॉन्ट की शान होती है और भारत में इसे खूब पसंद भी किया जाता है. लेकिन जब बात दाल मखनी को घर में बनाने की आती है तो ढाबे की दाल का वो टेक्सचर और टेस्ट नहीं आ पाता है. कभी वो ठीक से गलत नहीं है और कभी उसका जायका वैसा नहीं होता. अगर आप भी घर पर ढाबे वाला खास स्वाद लाने की कोशिश में हार मान चुके हैं तो अब आपको परेशान होने की रूरत नहीं है. मशहूर शेफ रणवीर बरार के सीक्रेट टिप्स और सही मसालों के बैलेंस के साथ अब आप अपने किचन में ही वह लाजवाब ढाबा स्टाइल दाल मखनी बना सकते हैं.

Advertisement

दाल मखनी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

200 ग्राम भीगी हुई साबुत उड़द दाल
3 बड़े चम्मच लहसुन का पानी
¼ कप मक्खन
जरूरत के अनुसार पानी

पहले तड़के के लिए
½ कप घी
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
1 ½ कप टमाटर की प्यूरी
¼ कप मक्खन
स्वादानुसार नमक

दूसरे तड़के के लिए
2 बड़े चम्मच घी
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
½ छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच पानी
¼ कप मक्खन

गार्निश के लिए
2-3 मक्खन के टुकड़े
½ बड़ा चम्मच ताजी क्रीम

बनाने का तरीका
उड़द दाल को धोकर रात भर भिगो दें.
एक भारी तले वाले बर्तन में दाल और लहसुन का पानी डालें और इसे धीमी आंच पर कम से कम 1.5 घंटे तक पकने दें.
जब दाल पक जाए तो उसमें मक्खन डाल दें.

Advertisement

पहला तड़का
एक पैन में घी गरम करें, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, देगी लाल मिर्च पाउडर और ताज़ी टमाटर की प्यूरी डालें. इसे तब तक भूनें जब तक टमाटर की प्यूरी अच्छी तरह पक न जाए.
इस तड़के को पकी हुई दाल में डालें और उसे मैश कर लें.
इसमें मक्खन और नमक डालें और तब तक पकाएं जब तक सब कुछ अच्छी तरह मिल न जाए.

दूसरा तड़का
एक पैन में घी गरम करें, उसमें कसूरी मेथी, देगी लाल मिर्च पाउडर और पानी डालें.
इस तड़के को दाल में डालें, मक्खन मिलाएं और एक उबाल आने दें.
इसे एक सर्विंग बाउल में गरमागरम परोसें और ऊपर से क्रीम और मक्खन के टुकड़ों से गार्निश करें; इसे गरमागरम रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement