How to Make Sindhi Koki: रोज-रोज चीला-पराठा खाकर हो गए हैं बोर? नाश्ते में खाएं खस्ता 'सिंधी कोकी', 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

अगर आप रोज़ सुबह वही बोरिंग चीला या पराठा खाकर थक चुके हैं, तो पारंपरिक सिंधी कोकी खाकर आपका मन खुश हो जाएगा. प्याज, मसालों और घी के मोयन से बनने वाली यह कोकी ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट होती है, जिसे आप सफर में भी ले जा सकते हैं.

Advertisement
सिंधी लोग नाश्ते में कोकी खाना पसंद करते हैं. (PHOTO:AI) सिंधी लोग नाश्ते में कोकी खाना पसंद करते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

How to Make Sindhi Koki: सुबह का नाश्ता बनाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि समझ ही नहीं आता है कि खाने में क्या बनाएं. इस वजह से अक्सर ही लोग पराठा, डोसा, चीला और पोहा बना देते हैं, क्योंकि यह जल्दी तैयार हो जाते हैं. पराठा और चीला यकीनन भारतीय घरों के पसंदीदा और सबसे आसान नाश्ते माने जाते हैं.

लेकिन रोजाना एक ही तरह का टेस्ट चखते-चखते जी भर जाता है. अगर आप भी हर दिन वही बोरिंग पराठे खाकर थक चुके हैं और कुछ ऐसी डिश देख रहे हैं, जो झटपट तैयार हो जाए और खाने में भी लाजवाब हो तो आप क्रिस्पी सिंधी कोकी ट्राई कर सकते हैं. कोकी की सबसे अच्छी बात है कि यह लंबे समय तक फ्रेश रह सकती है. 

Advertisement

यह सिंधी लोगों का एक बेहद पारंपरिक और पॉपुलर डिश है, जिसे अक्सर नाश्ते या सफर के दौरान खाने के लिए बनाया जाता है. कोकी दिखने में तो पराठे जैसी लगती है, लेकिन इसका स्वाद और इसे बनाने का तरीका साधारण पराठे से बिल्कुल अलग और अनोखा होता है. इसमें पड़ने वाले खास मसाले, प्याज और घी का मोयन इसे एक लाजवाब टेक्सचर देते हैं.

सिंधी कोकी क्यों है पराठे और चीले से बेहतर?

पराठे जहां थोड़े नरम होते हैं, वहीं कोकी को धीमी आंच पर सेंका जाता है जिससे इसकी बाहरी परत एकदम बिस्किट जैसी खस्ता बनती है. एक तो आप इनको सफर में खाने के लिए भी ले जा सकते हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक खराबी नहीं होता. जबकि चीला और पराठा कुछ घंटों में ही कड़ा या बेस्वाद होने लगता है, जबकि कोकी को आप पूरे एक से दो दिन तक बिना फ्रिज के भी फ्रेश रख सकते हैं.

Advertisement

घर पर कैसे बनाएं सिंंधी कोकी?

सिंधी कोकी की सबसे बड़ी खासियत इसका मोयन और इसे बेलने का खास तरीका होता है. 

सिंधी कोकी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • बारीक कटा हुआ प्याज - 1 छोटा कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च - 2
  • हरा धनिया - आधा कप (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा और अजवाइन - 1-1 छोटा चम्मच
  • अनारदाना पाउडर या अमचूर - आधा छोटा चम्मच
  • घी या तेल- 3 से 4 बड़े चम्मच
  • नमक 

इस तरीके से बनाएं कोकी

  1. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, अमचूर और नमक डालें.
  2. अब इसमें तीन चम्मच घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि आटा हाथ में बांधने पर बंधना चाहिए.
  3. अब बिल्कुल थोड़े से पानी का इस्तेमाल करते हुए एक टाइट आटा गूंथ लें. आटा बिल्कुल ढीला नहीं होना चाहिए, नहीं तो कोकी खस्ता नहीं बनेगी.
  4. आटे की मोटी लोई बनाएं. इसे तवे पर बिना बेले, बस हाथ से थोड़ा चपटा करके दोनों तरफ से आधा मिनट के लिए सूखा ही सेक लें.
  5. अब इस हल्की सिंकी हुई लोई को चकले पर लाएं और मोटा-मोटा बेल लें. बेलने के बाद चाकू से इस पर हल्के कट लगा दें.
  6. अब तवे पर घी लगाते हुए इसे बिल्कुल धीमी आंच पर दोनों तरफ से तब तक सेकें, जब तक इस पर गोल्डन स्पॉट्स न आ जाएं.

इस तरीके से खाएं खस्ता कोकी

Advertisement

गरमा-गरम, खस्ता सिंधी कोकी को आप दही, रसीले आलू की सब्जी, आम के अचार या फिर कड़क मसाला चाय के साथ सर्व करें. एक बार क्रिस्पी कोकी खाने के बाद आपके घरवाले दोबारा चीला और पराठा खाने की डिमांड नहीं करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »