Homemade Rice Collagen Cream: महंगे फेशियल को कहें बाय, चावल के मांड से बनाएं क्रीम, 30 दिन में ढीली स्किन होने लगेगी टाइट

Homemade Rice Collagen Cream: अगर आपकी स्किन भी डल हो गई है और उम्र से पहले आपकी स्किन पर झुर्रियां या फाइन लाइंस दिखने लगती है तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. सही खानपान के साथ स्किन पर नेचुरल चीजें यूज करके आप अपनी ग्लोइंग स्किन वापस पा सकती हैं. यहां हम आपको घर की चीजों से जबरदस्त कोलेजन क्रीम बनाना सिखा रहे हैं.

Advertisement
कोलेजन क्रीम (Photo: ITG) कोलेजन क्रीम (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

उम्र बढ़ने, प्रदूषण और सही देखभाल न मिलने के कारण त्वचा का ढीला होना और चमक खो जाना आम बात है. अक्सर लोग स्किन टाइटनिंग और ग्लो के लिए पार्लर में महंगे फेशियल और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. हालांकि, प्राकृतिक और सुरक्षित तरीकों से घर पर ही कोरियन ग्लास स्किन जैसी कसावट पाई जा सकती है. चावल का मांड यानी राइस स्टार्च एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ कसाव लाने में मदद करता है.

Advertisement

चावल के मांड की क्रीम बनाने की सामग्री
चावल का मांड (पके हुए चावल का गाढ़ा पानी): 3-4 चम्मच

एलोवेरा जेल: 2 चम्मच (नेचुरल या मार्केट वाला)

विटामिन ई कैप्सूल: 1

बादाम का तेल या नारियल का तेल: 1/2 चम्मच

क्रीम बनाने की आसान विधि
मांड तैयार करें: चावल पकाते समय जो गाढ़ा पानी (मांड) निकलता है, उसे एक कटोरी में निकालकर ठंडा कर लें.

मिश्रण बनाएं: एक साफ कटोरी में 3-4 चम्मच गाढ़ा चावल का मांड लें.

सामग्री मिलाएं: इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल और आधा चम्मच बादाम का तेल डालें.

फेंटें: सभी सामग्रियों को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि यह एक स्मूथ और क्रीमी टेक्सचर में न बदल जाए.

स्टोर करें: इस तैयार क्रीम को एक साफ कांच की शीशी में भरकर फ्रिज में रखें. इसे 7 से 10 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

इस्तेमाल करने का सही तरीका
स्टेप 1: रात को सोने से पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धोकर सुखा लें.

स्टेप 2: थोड़ी सी क्रीम लेकर चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन (नीचे से ऊपर की ओर) में 3-5 मिनट तक हल्की मालिश करें.

स्टेप 3: इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें.

नोट: बेहतर परिणाम के लिए लगातार 30 दिनों तक इस क्रीम का उपयोग करें. किसी भी नए नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »