How to Make Button Mushroom: दाल-सब्जी खाकर हो गए बोर? मसाला डालकर बनाएं ये चटपटी जंगली सब्जी, स्वाद में चिकन-मटन भी फेल

How to Make Button Mushroom: अगर आपको भी मशरूम खाना पसंद है तो यहां हम आपको इसे बिलकुल मटन स्टाइल में बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे बनाना भी आसान है और ये हर किसी को खूब पसंद आता है.

Advertisement
बटन मशरूम (Photo: ITG) बटन मशरूम (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

बिहार का चंपारण मटन या अहुना मटन पूरी दुनिया में अपने खास सोंधे स्वाद और बनाने के पारंपरिक तरीके के लिए मशहूर है. लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं और वही पुराना मटका स्वाद चखना चाहते हैं तो मटन स्टाइल बटन मशरूम की सब्जी आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. बटन मशरूम को जब खड़े मसालों, ढेर सारे लहसुन और सरसों के तेल के साथ धीमी आंच पर चंपारण स्टाइल में पकाया जाता है तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है. 

Advertisement

मशरूम के अंदर तक मसालों का सोंधापन समा जाता है जो जुबान पर चढ़ते ही अपना जादू बिखेरता है. आइए जानते हैं बटन मशरूम से बिहार का यह फेमस चंपारण मशरूम बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री:

बटन मशरूम – 250 ग्राम (अच्छी तरह साफ किए और दो टुकड़ों में कटे हुए)

प्याज – 3 बड़े (लंबे और पतले कटे हुए)

साबुत लहसुन की गांठ – 2 (बिना छिली, पूरी साबुत)

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

सरसों का तेल – 4 से 5 बड़े चम्मच (तेज गरम करके थोड़ा ठंडा किया हुआ)

खड़े गरम मसाले – 2 सूखी लाल मिर्च, 1 तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी, 3-4 लौंग, 2 छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची, आधा छोटा चम्मच जीरा

हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1.5 छोटा चम्मच

Advertisement

धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

मीट मसाला या गरम मसाला पाउडर – 1 छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

बनाने का तरीका

एक बड़े मिक्सिंग बाउल में कटे हुए बटन मशरूम, पतले कटे प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और दोनों साबुत लहसुन की गांठें डाल दें.

अब इसी बाउल में सारे सूखे मसाले (हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, मीट मसाला, नमक) और सभी खड़े गरम मसाले डाल दें. ऊपर से गरम करके हल्का ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालें.

हाथों की मदद से सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिला लें (मैरिनेट करें) ताकि प्याज थोड़े सॉफ्ट हो जाएं और मशरूम पर मसालों की अच्छी कोटिंग चढ़ जाए. इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.

अगर आपके पास मिट्टी की हांडी (मटका) है तो यह सबसे उत्तम है, नहीं तो आप भारी तले की कढ़ाई या कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं. मैरिनेट किए हुए पूरे मिश्रण को कढ़ाई या हांडी में डालें.

बर्तन का ढक्कन लगा दें. यदि आप हांडी का उपयोग कर रहे हैं तो ढक्कन को गूंथे हुए आटे से सील कर दें (दम देने के लिए). गैस की आंच को बिल्कुल धीमा रखें और इसे 25 से 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में बर्तन को हिलाते रहें ताकि मिश्रण तले में न लगे. प्याज अपना पानी छोड़ेगा, जिससे मशरूम पूरी तरह पक जाएगा. जब तेल ऊपर तैरने लगे और गाढ़ी ग्रेवी बन जाए, तो गैस बंद कर दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »