Homemade Anti Aging Toner: झुर्रियां और लटकती स्किन से हैं परेशान! घर पर बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर, दिखेगा फर्क

Homemade Anti Aging Toner: आज हम आपको ग्रीन टी से नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर बनाने का आसान तरीका बताएंगे. यह स्किन को हाइड्रेट रखने और फाइन लाइन्स व झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद करेगा. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन काफी यंग और हेल्दी दिखेगी.

Advertisement
यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ग्रीन टी टोनर (Photo-ITG) यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ग्रीन टी टोनर (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

Homemade Anti Aging Toner: उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे रोका नहीं जा सकता. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और स्किन में ढीलापन आना आम बात है. इन्हें कम करने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखी ग्रीन टी भी आपकी स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाए रखने में मदद कर सकती है.

Advertisement

आज हम आपको घर पर ग्रनी टी से नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. यह टोनर न सिर्फ आपकी लटकती स्किन को टाइट करने में मदद करेगा, बल्कि दाग-धब्बों को दूर कर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करेगा.

ग्रीन टी से टोनर बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप पानी
2 छोटे चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

ग्रीन टी से एंटी-एजिंग टोनर कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें. 
  • जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तब उसमें ग्रीन टी की पत्तियां डाल दें. 
  • अब पैन को ढक दें और तब तक उबालें, जब तक पानी घटकर लगभग आधा रह जाए.
  • इसके बाद मिश्रण को छान लें और पूरी तरह ठंडा होने दें. जब यह ठंडा हो जाए, तब इसमें गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब तैयार टोनर को एक साफ स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें. आपका नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर इस्तेमाल के लिए तैयार है.

टोनर का इस्तेमाल चेहरे पर कैसे करें?
सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद टोनर को सीधे चेहरे पर स्प्रे करें. अगर चाहें तो कॉटन पैड की मदद से भी इसे लगा सकते हैं. बेहतर रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल दिन में दो बार करें.

Advertisement

ग्रीन टी से बने टोनर क्यों है इतना खास
ग्रीन टी से बना यह टोनर नेचुरल एंटी-एजिंग की तरह काम करता है. यह स्किन को लंबे समय तक रिफ्रेश और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से फाइन लाइन्स, झुर्रियों, पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की समस्या कम होती है. साथ ही यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो बनाए रखने में भी मदद करता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • टोनर को हमेशा साफ और सूखी स्प्रे बोतल में रखें.
  • इसे फ्रिज में स्टोर करें और 5 से 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें.
  • अगर आपकी काफी सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • अगर टोनर लगाने के बाद जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »