Kashmiri Bangles: पुराने प्लास्टिक के कंगन-चूड़ा छोड़िए! नई दुल्हनें इस करवाचौथ कश्मीरी बैंगल्स से सजाएं अपनी नाजुक कलाइयां, रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों संग ऐसे करें स्टाइल

Kashmiri Bangles: अगर आप भी करवाचौथ या दिवाली पर सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो फिर साधारण कांच की चूड़ियां छोड़ें और कश्मीरी बैंग्लस से अपने हाथ सजाएं. आपका ये स्टाइल देख सहेलियां भी आपकी खूब तारीफ करेंगी.

Advertisement
कश्मीरी बैंगल्स (Photo: ITG) कश्मीरी बैंगल्स (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

करवाचौथ का पावन त्योहार हर सुहागिन स्त्री के जीवन में बहुत खास महत्व रखता है, खासकर उन नई नवेली दुल्हनों के लिए जिनका शादी के बाद यह पहला या दूसरा करवाचौथ होता है. इस दिन सोलह श्रृंगार करके व्रत रखना और पति की लंबी उम्र की कामना करना परंपरा का हिस्सा है. श्रृंगार में हाथों की चूड़ियों और कलाई की सजावट का अपना एक अलग ही आकर्षण होता है.

Advertisement

अगर आप इस करवाचौथ पर वही पुराने प्लास्टिक के कंगन या फिर चूड़ा से हटकर कोई नया ट्रेंड ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों के साथ कश्मीरी बैंगल्स को मिक्स-एंड-मैच करके पहनें. कश्मीरी बैंगल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. ये देखने में बहुत आकर्षक और पारंपरिक होती हैं. ये कांच और मेटल दोनों में मिल जाती हैं.

कैसी होती हैं कश्मीरी बैंगल्स

इनमें छोटे-छोटे धातु के घुंघरू लगे होते हैं जो पहनने पर हल्की और छन-छन की आवाज करते हैं. यह सेट आमतौर पर रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों, मेटल कड़े और स्टोन-मोती वर्क के मेल से तैयार किए जाते हैं. देखने में भारी लगने के बावजूद ये वजन में हल्की होती हैं और त्योहारों, शादियों या पार्टियों के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं.

अलग-अलग तरह की कश्मीरी बैंगल्स

 

कश्मीरी बैंगल्स पर की गई बारीक मीनाकारी, स्टोन वर्क और पारंपरिक चमक जब लाल, हरी या मरून कांच की चूड़ियों के बीच सजती है तो कलाइयों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. यह क्लासिक कॉम्बिनेशन साड़ी, अनारकली सूट से लेकर ब्राइडल लहंगे तक हर आउटफिट पर बेहद शानदार लगता है. आइए जानते हैं इसे साड़ी से लेकर सूट और लहंगे में स्टाइल करने के तरीके. 

Advertisement

1. सूट के साथ कश्मीरी चूड़ियां:

करवाचौथ, दिवाली या कोई त्योहार और शादी जैसे फंक्शन के दौरान आप कांच की चूड़ियों के साथ मैच करते गोल्डन या फिर केवल रंगीन कश्मीरी चूड़ियां ही पहन सकती हैं. 

2. साड़ी के साथ कश्मीरी चूड़ियां:

साड़ी के साथ कश्मीरी चूड़ियां पहनने से एक सुंदर और पारंपरिक लुक मिलता है. आप इन चूड़ियों को अपने साड़ी के रंग और डिजाइन के साथ मिलाकर पहन सकती हैं.

साड़ी-लहंगे के साथ पहनें डार्क रंग की चूड़ियां

 

अगर आप एक स्टाइलिश और आधुनिक लुक चाहती हैं तो आप अलग-अलग रंगों और डिजाइनों वाली कश्मीरी चूड़ियों को मिलाकर पहन सकती हैं. आप इन चूड़ियों को एक हाथ में या दोनों हाथों में पहन सकती हैं.

3. लहंगे के साथ कश्मीरी चूड़ियां:

लहंगे के साथ कश्मीरी चूड़ियां पहनने से एक सुंदर और ब्राइडल लुक मिलता है. आप इन चूड़ियों को अपने लहंगे के रंग और डिजाइन के साथ मिलाकर पहन सकती हैं.

अगर आप एक पार्टी लुक चाहती हैं तो आप रंगीन और डिजाइन वाली कश्मीरी चूड़ियां पहन सकती हैं. आप इन चूड़ियों को अपने लहंगे के साथ मिलाकर या विपरीत रंगों में चुन सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »