बाजार से 'लकड़ी' जैसी मोटी दालचीनी क्यों खरीदना? घर के गमले में ऐसे उगाएं पतली-खुशबूदार दालचीनी

How To Grow Dalchini At Home: चाय, सब्जी और पुलाव का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाली दालचीनी का पौधा आप घर के गार्डन, छत या बालकनी में भी उगा सकते हैं. इसके लिए बड़े बगीचे की जरूरत नहीं है, बल्कि सही गमले और मिट्टी की मदद से इसे घर पर आसानी से लगाया जा सकता है. जानें दालचीनी का पौधा लगाने का सही तरीका.

Advertisement
घर पर दालचीनी उगाने के लिए 18 से 24 इंच का गमला चाहिए होगा. (Photo: ITG) घर पर दालचीनी उगाने के लिए 18 से 24 इंच का गमला चाहिए होगा. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

How To Grow Dalchini At Home: घर की रसोई में खूब सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. फिर चाहे वो तेज पत्ता हो या फिर जीरा, अजवाइन. ऐसे में लोग अक्सर बाजार से मसाले खरीदते हैं. इन्हीं में दालचीनी का नाम भी शामिल है. दालचीनी का इस्तेमाल कभी चाय का स्वाद बढ़ाने, तो कभी सब्जी और पुलाव को खुशबूदार बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस दालचीनी को आप बाजार से खरीदकर लाते हैं, उसे अपने घर के गार्डन या बालकनी में भी उगा सकते हैं? जी हां, दालचीनी सिर्फ मसालों के डिब्बे तक सीमित नहीं है. इसका पौधा घर की हरियाली बढ़ाने के साथ गार्डन को भी खूबसूरत बना सकता है.

Advertisement

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आप घर पर ही मसालों के पौधे उगाना चाहते हैं, तो दालचीनी का पौधा एक अच्छा ऑप्शन सकता है. हालांकि, इसे उगाने के लिए सही तरीका पता होना जरूरी है. इसकी एक खास बात ये भी है कि दालचीनी पेड़ की छाल से मिलती है. आइए जानते हैं आप घर पर दालचीनी का पौधा कैसे उगा सकते हैं और उसकी देखभाल करने का आसान तरीका क्या है.

गमले या गार्डन में कहां लगाएं दालचीनी का पौधा?
दालचीनी के पौधे को अच्छे से बढ़ने के लिए गर्म और नमी वाला मौसम पसंद होता है. इसे ऐसी जगह लगाएं, जहां रोजाना करीब 6 से 8 घंटे अच्छी रोशनी मिले. हालांकि, बहुत तेज गर्मी में छोटे पौधे को दोपहर की कड़ी धूप से बचाना बेहतर रहता है.

अगर आपके घर में बड़ा गार्डन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इसे बालकनी या छत पर रखे बड़े गमले में भी उगा सकते हैं. बस ध्यान रखें कि पौधे को बढ़ने के लिए सही जगह मिले और सर्दियों में ज्यादा ठंड पड़ने पर उसे सुरक्षित जगह पर रखा जा सके. 

Advertisement

कैसी होनी चाहिए दालचीनी के पौधे की मिट्टी?
किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी का सही होना बेहद जरूरी है. दालचीनी के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी चुनें, जिसमें पानी जमा न हो और जड़ों तक हवा आसानी से पहुंच सके. इसके लिए मिट्टी में कंपोस्ट या गोबर की खाद मिलाई जा सकती है.

ध्यान रखें कि गमले में पानी निकलने के लिए नीचे छेद जरूर हों. अगर मिट्टी में लंबे समय तक पानी भरा रहेगा, तो पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए ऐसी मिट्टी तैयार करें, जो नमी बनाए रखे, लेकिन एक्स्ट्रा पानी आसानी से बाहर निकाल दे. 

बीज से उगाएं या नर्सरी से लाएं पौधा?
दालचीनी का पौधा लगाने के लिए आपके पास दो ऑप्शंस हैं. आप नर्सरी से तैयार पौधा खरीदकर गमले में लगा सकते हैं या इसके बीजों से पौधा तैयार कर सकते हैं. अगर आप पहली बार किसी मसाले का पौधा उगा रहे हैं, तो नर्सरी से हेल्दी पौधा लाना ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

गमले में इसे लगाने के लिए करीब 18 से 24 इंच वाला बड़ा गमला चुनें, ताकि पौधे की जड़ों को फैलने के लिए अच्छी जगह मिल सके. पौधे को लगाते समय ध्यान रखें कि उसकी जड़ों को नुकसान न पहुंचे. इसके बाद मिट्टी को हल्का पानी दें और गमले को ऐसी जगह रखें, जहां उसे अच्छी रोशनी मिलती रहे. 

Advertisement

पानी देते समय न करें ये गलती
दालचीनी के पौधे को बढ़ने के लिए मिट्टी में हल्की नमी की जरूरत होती है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप रोज जरूरत से ज्यादा पानी डालें. पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी लेयर चेक कर लें. अगर मिट्टी सूखी लग रही है, तो पानी दें. अगर वो पहले से गीली है, तो थोड़ा इंतजार करें.

गर्मियों में पौधे को नियमित रूप से पानी देने की जरूरत पड़ सकती है, जबकि ठंड के मौसम में पानी की मात्रा कम रखनी चाहिए. सबसे जरूरी बात ये है कि गमले में पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे जड़ें सड़ने का खतरा रहता है. 

सर्दियों में पौधे को ठंड से कैसे बचाएं?
दालचीनी का पौधा गर्म और नमी वाले मौसम में अच्छी तरह बढ़ता है. इसे बहुत ज्यादा ठंड पसंद नहीं होती. ऐसे में अगर आपके इलाके में सर्दियों के दौरान टेंपरेचर काफी गिर जाता है, तो गमले को किसी सुरक्षित और थोड़ी गर्म जगह पर रख सकते हैं.

पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी रोशनी आती हो और ठंडी हवा सीधे उस पर न लगे. इसके अलावा, समय-समय पर पत्तियों और टहनियों को देखते रहें. अगर कोई टहनी सूख गई है या कमजोर नजर आ रही है, तो उसे साफ औजार से काट दें. इससे पौधे की देखभाल करना आसान होगा. 

Advertisement

कब मिलेगी घर पर उगाई दालचीनी?
दालचीनी के पौधे को लगाने के बाद सबसे ज्यादा धैर्य रखने की जरूरत होती है. ये तेजी से बढ़ने वाला पौधा नहीं है. इसकी असली उपयोगी चीज इसकी छाल होती है, जिससे दालचीनी की स्टिक तैयार की जाती है.

आमतौर पर पौधे को अच्छी तरह ग्रो होने में कई साल लग सकते हैं. घर में उगाए गए पौधे से छाल लेने के लिए करीब 2 से 3 साल या उससे भी ज्यादा समय लग सकता है. ये पौधे की किस्म, मौसम और देखभाल पर निर्भर करता है. इसलिए छोटे पौधे की छाल जल्दी निकालने की कोशिश न करें. जब पौधा अच्छे से डेवलप हो जाए, तभी इसकी छाल लेने के बारे में सोचें.  

पौधे को हरा-भरा रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
दालचीनी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर उसकी देखभाल करना जरूरी है. मिट्टी में जरूरत के अनुसार कंपोस्ट मिलाएं, पानी जमा न होने दें और पौधे को पर्याप्त रोशनी दें. अगर पत्तियों पर कीड़े दिखाई दें, तो पहले उनकी पहचान करें और जरूरत पड़ने पर कीटनाशक का इस्तेमाल करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »