How to get rids of Spiders: गर्मी के बाद जैसे ही बारिश शुरू होती है, वैसे ही घरों में छिपकली, चूहों के साथ-साथ मकड़ियां भी घर के कोनों में जाल बनाना शुरू कर देती हैं. बरसात और नमी वाले मौसम में मकड़ियां सबसे ज्यादा जाल बुनती हैं, जिनसे न सिर्फ गंदा लगता है, बल्कि इनसे कई बीमारियां भी हो जाती है. घर पर मकड़ियों के जाले साफ करने में लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है.
मगर क्या आप जानते हैं कि मकड़ियों को आपके घर से आने वाली कुछ गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें अपने घर और दुकान से दूर रख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी 7 खुशबुओं के बारे में, जिनसे मकड़ियां दूरी बनाना पसंद करती हैं.
मकड़ियों को भगाने का रामबाण इलाज
पुदीने का तेल
पुदीने की तेज खुशबू मकड़ियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. माना जाता है कि इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व उन्हें आसपास बसने से रोकते हैं, यही वजह है कि पेपरमिंट ऑयल को सबसे असरदार प्राकृतिक रिपेलेंट माना जाता है.
हॉर्स चेस्टनट ऑयल
यह तेल ज्यादा फेमस नहीं है, लेकिन साइंटिफिक स्टडीज के मुताबिक, हॉर्स चेस्टनट ऑयल की स्मेल भी मकड़ियों को दूर रखने में मदद कर सकती है. अगर यह आसानी से मौजूद हो, तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू इंसानों को भले ही सुकून देती हो और दूर तक इसकी खुशबू आती है. लेकिन कई कीड़े-मकोड़ों को यह पसंद नहीं आती. जब कीड़े कम होंगे तो मकड़ियां भी घर में कम दिखाई देंगी. इसलिए मकड़ियों को भगाने के लिए लैवेंडर ऑयल का स्प्रे आप अपने घर पर कर सकते हैं.
तुलसी
तुलसी का पौधा तो अधिकतर घरों में मौजूद होता है और इसकी महक मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. मकड़ियां मच्छरों और छोटे कीड़ों का शिकार करती हैं, इसलिए उनके खाने के सोर्स कम होने से वो भी खुद ही घर से दूर रहने लगती हैं.
अजवायन के फूल
अजवायन के फूल की खुशबू भी तुलसी की तरह मक्खियों और मच्छरों को भगाने में मदद करती है. यही वजह है कि इसकी स्मेल की वजह से घर से सारे मक्खियों और मच्छरों निकल जाते हैं और उनके पीछे खुद ही उनको अपना शिकार बनाने वाली मकड़ियां भी निकल जाती हैं.
पाइन ऑयल
पाइन के तेल की खुशबू भी कई कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में कारगार मानी जाती है. इसके इस्तेमाल से मकड़ियों के पसंदीदा छोटे कीड़ों घर से कम हो जाते है और मकड़ियां भी घर से खुद निकल जाती हैं.
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह तेल कई तरह के छोटे कीड़ों को पनपने से रोकने में मदद करता है. इससे मकड़ियों को खाना कम मिलता है और वो घर के अंदर बसने से बचती हैं.
मकड़ियों को दूर रखने के लिए ऐसे करें इन खुशबुओं का इस्तेमाल
स्प्रे बनाकर करें इस्तेमाल
एक स्प्रे बोतल में लगभग आधा लीटर पानी लें. इसमें किसी भी एसेंशियल ऑयल की पांंच बूंदें और दो से तीन बूंद लिक्विड साबुन डालें. अच्छी तरह मिलाकर दरवाजों, खिड़कियों और अंधेरे कोनों में छिड़काव कर दें.
कॉटन बॉल का करें इस्तेमाल
रुई के छोटे टुकड़ों में तेल की कुछ बूंदें डालकर उन्हें कमरे के कोनों, अलमारी या खिड़कियों के पास रख दें.
खुशबूदार पौधे लगाएं
तुलसी, लैवेंडर जैसे पौधे घर के आसपास लगाने से कई कीड़े-मकोड़े दूर रहते हैं, जिससे मकड़ियों की संख्या भी कम हो सकती है.
मकड़ियों को घर से दूर रखने के आसान टिप्स
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क