Chia Seeds For Skin: झुर्रियों और मुंहासों से चाहिए छुटकारा? रोज सुबह पिएं चिया सीड्स का पानी, स्किन के लिए है वरदान!

महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घर में मौजूद चिया सीड्स का पानी अपनाएं. ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह सुपरफूड स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे दाग-धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. एक्सपर्ट के अनुसार, इसे डेली डाइट में शामिल कर आप बेदाग त्वचा पा सकते हैं.

Advertisement
चिया सीड्स को पानी के साथ लेना सही होता है. (PHOTO:AI) चिया सीड्स को पानी के साथ लेना सही होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

Chia Seeds Water For Skin: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए लोग कितने ही महंगे प्रोडक्ट खरीदकर इस्तेमाल करते हैं,जबकि उसके बावजूद उन क्रीमों से वो रिजल्ट नहीं मिल पाता है जो लोग चाहते हैं. जबकि हमारी रसोई में खूबसूरती का असली खजाना छिपा हुआ है, लेकिन लोग उसको अनदेखा कर देते हैं. अगर आप ग्लोइंग और बेदाग स्किन चाहते हैं तो आप अपने घर में मौजूद एक खास सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

हम जिस चिया सीड्स की बात कर रहे हैं, जो किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं. इनको लोग अक्सर वेट लॉस और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए खाते हैं. मगर यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि चिया सीड्स हमारी स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसी वजह से रोजाना सुबह चिया सीड्स वॉटर लोग पीते हैं, वेट लॉस के लिए इसे बेस्ट माना जाता है. चिया सीड्स वॉटर ऐसा ही एक हेल्दी ड्रिंक है, जो शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. 

स्किन के लिए सुपरफूड है चिया सीड्स

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व होते हैं. इसलिए यह ओवरऑल हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा के मुताबिक, चिया सीड्स पोषक तत्वों और मिनरल्स का खजाना हैं, जो हमारे शरीर को अंदरूनी रूप से पोषित करते हैं. 

Advertisement

इसका सीधा और पॉजिटिव असर हमारी स्किन पर चमक के तौर पर दिखाई देता है. अगर सही और बैलेंस का ध्यान रखा जाए, तो चिया सीड्स के पानी को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. रोजाना सुबह या दिन में एक बार चिया सीड्स वॉटर पीने से स्किन को अद्भुत फायदे मिलते हैं. यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे रूखापन दूर होता है. इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर प्राकृतिक निखार  लाने में मदद करते हैं.

चिया सीड्स पानी रोजाना पीने के फायदे

स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार:  चिया सीड्स में पानी सोखने की क्षमता बहुत अधिक होती है. जब इन्हें पानी में भिगोया जाता है तो ये जेल जैसी शेप ले लेते हैं. इसका सेवन शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है. पर्याप्त हाइड्रेशन त्वचा को सूखापन, बेजानपन और रूखेपन से बचाने में सहायक हो सकता है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर: चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं. फ्री रेडिकल्स त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां, फाइन लाइन्स और एजिंग के लक्षण बढ़ा सकते हैं. 

स्किन को दे सकता है नेचुरल ग्लो: चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो स्किन की हेल्थ के लिए अहम माना जाता है. यह त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे अंदर से पोषण देने में मदद करता है. इसके कारण स्किन पर प्राकृतिक चमक दिखाई दे सकती है.

Advertisement

मुंहासों की समस्या में मददगार: चिया सीड्स में मौजूद पोषक तत्व शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. कई बार शरीर में बढ़ी हुई सूजन त्वचा संबंधी समस्याओं और पिंपल्स का कारण बनती है.

कैसे बनाएं चिया सीड्स वॉटर?

एक गिलास पानी में 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स डालें और 20 से 30 मिनट तक भिगो दें. जब बीज फूल जाएं, तब इसमें थोड़ा नींबू का रस या शहद मिलाकर पी सकते हैं.

चिया सीड्स वॉटर स्किन की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन यह कोई चमत्कारी इलाज नहीं है. बेहतर परिणामों के लिए बैलेंस डाइट, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित स्किन केयर भी जरूरी है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »