अनंत अंबानी के बर्थडे पर भक्ति में डूबीं राधिका-नीता, जाह्नवी-रणवीर ने किया गरबा, Video वायरल

Anant Ambani Birthday Celebration: अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में आज जामनगर में अंबानी परिवार के साथ बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची हैं. लेेटेस्ट वीडियो में अनंत के जन्मदिन के मौके पर अंबानी परिवार ने भजन और लाइट शो किया. उसकी पहली झलक सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह, गौरी खान और जाह्ववी कपूर भी नजर आ रहे हैं.

Advertisement
अनंत-राधिका ने खास अंदाज में बर्थडे मनाया. (PHOTO:ITG) अनंत-राधिका ने खास अंदाज में बर्थडे मनाया. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

Anant Ambani Birthday Celebration: देश के सबसे चर्चित बिजनेस परिवारों में से एक अंबानी परिवार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में ही छाया रहता है. मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं और जिसे उन्होंने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर जहां एक तरफ उनके लिए बेहद शानदार और अट्रैक्टिव केक तैयार किया गया, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार ने खास अंदाज भजन और लाइट शो भी अरेंज किया.

Advertisement

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का बर्थडे हर साल चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार का जश्न थोड़ा अलग और ज्यादा खास नजर आया. एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी फैमिली और सेलेब्स भजन करते दिखाई दे रहे हैं. 

राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबी नीता

जामनगर से अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी नीता अंबानी साड़ी पहने जमीन पर बैठी हुई हैं और ताली बजाते हुए भजन में ध्यान लगा रही हैं. स्टेज पर भजन गायक हैं और वो राधा-गोविंद भजन गा रहे हैं और उनके साथ-साथ नीता अंबानी, रणवीर सिंह, राधिका, अनंत, जाह्वनी, शिखर पहाड़ियां और मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की वाइफ गौरी अपने छोटे बेटे अबराम के साथ भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं. 

Advertisement

नीता अंबानी की सादगी ने जीता दिल 

करोड़पति नीता अंबानी हर बार कुछ ऐसा कर जाती हैं, जिसकी वजह से सबका ध्यान उन्हीं पर चला जाता है. वीडियो में भी जिस तरह से वो भक्ति के रंग में डूबी दिखाई दे रही हैं, उनका यह अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है. नीता ने बेटे के जन्मदिन के मौके पर गहरे लाल रंग की सिंपल साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डन पर गोल्डन जरी का काम हो रखा है. पिंक और ग्रीन कलर के इयररिंग्स और नेकलेस पहन रखा है, जो उनकी साड़ी के साथ काफी मैच कर रहा है. बालों का उन्होंने जूड़ा बना रखा है और हाथों में डायमंड के कड़े पहन रखे हैं, जो उनके शाही ठाठ को दिखा रहे हैं. 

अनंत संग राधिका की बॉन्डिंग

 वीडियो में राधिका अंबानी अपने पति अनंत के साथ एक ही कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं और दोनों इस दौरान काफी अच्छे लग रहे हैं. राधिका भी भजन में पूरी तरह से डूबी हुई हैं और उनके चेहरे की स्माइल बता रही हैं कि वो कितना खुश हैं. अनंत के साइड  में उनके पापा मुकेश अंबानी भी बैठे हुए हैं. 

वीडियो में जाह्ववी कपूर और रणवीर सिंह गरबा करते भी नजर आए. तो वहीं गौरी खान अपने बेटे अबराम के साथ कुर्सी पर बैठकर ही इस शाम का लुफ्त उठाया. अनंत अंबानी के बर्थेडे के लिए संजय दत्त, वरुण धवन, सलमान खान जैसे स्टार्स भी कल ही जामनगर पहुंच गए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement