Perfume जैसी महकती हैं ये 5 बेलें, बालकनी में लगाकर घर को बनाएं खुशबूदार; जानें नाम

Fragrant Vines For Balcony: घर की बालकनी को खूबसूरत और खुशबूदार बनाना चाहते हैं? तो चमेली, मोगरा और मधुमालती समेत इन 5 फूलों वाली बेलों को अपने घर में जरूर लगाएं. ये बेलें बालकनी में हरियाली बढ़ाने के साथ अपने खूबसूरत फूलों से उसे अट्रैक्टिव लुक भी देती हैं. इनकी मदद से आप कम जगह में भी अपनी बालकनी को छोटे से गार्डन में बदल सकते हैं.

Advertisement
बालकनी को महकाने के लिए मोगरा की बेल लगाना भी अच्छा होता है. (Photo: ITG) बालकनी को महकाने के लिए मोगरा की बेल लगाना भी अच्छा होता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

गर्मियां हों या सर्दियों का ठंडा-ठंडा मौसम, घर में कदम रखते ही फूलों की भीनी-भीनी खुशबू आए, तो मन खुश हो जाता है. यही वजह है कि लोग घर को महकाने के लिए रूम फ्रेशनर और महंगे परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं. क्या आप भी उन्हीं में शामिल हैं? लेकिन क्या हो अगर आपके घर की बालकनी ही खुशबू का ठिकाना बन जाए? इसके लिए आपको हर दिन रूम फ्रेशनर छिड़कने या महंगे डेकोरेटिव आइटम खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

Advertisement

दरअसल, कुछ फूलों वाली बेलें ऐसी होती हैं, जो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ अपने फूलों की खुशबू से आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना सकती हैं. इन बेलों को आप गमले में लगाकर बालकनी की रेलिंग, दीवार या जाली के सहारे चढ़ा सकते हैं. इससे कम जगह में भी हरियाली बढ़ेगी और आपकी बालकनी किसी खूबसूरत गार्डन जैसी नजर आएगी. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 खुशबूदार बेलों के बारे में, जिन्हें लगाकर आप अपने घर को नेचुरल तरीके से महका सकते हैं.

1. चमेली की बेल: जब भी खुशबूदार फूलों की बात होती है, तो चमेली का नाम जरूर आता है. चमेली के फूलों की खुशबू भला किसे पसंद नहीं होती. इसके छोटे-छोटे सफेद फूल अपनी महक के लिए जाने जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बालकनी में हरियाली के साथ फूलों की खुशबू भी रहे, तो चमेली की बेल लगा सकते हैं. इसे गमले में उगाकर किसी जाली या सहारे पर चढ़ाया जा सकता है.

Advertisement

अगर आप चाहते हैं कि चमेली अच्छे से बढ़े तो उसके लिए इसे ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी रोशनी आती हो. पौधे को जरूरत के हिसाब से पानी दें और गमला ऐसा चुनें जिसमें से पानी अच्छे से निकल जाता हो.  

2. मधुमालती की बेल: बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो मधुमालती की बेल एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इस बेल में गुच्छों में फूल खिलते हैं, जिनका रंग सफेद से गुलाबी और फिर गहरा लाल हो सकता है. इसके फूलों से हल्की मीठी-मीठी खुशबू भी आती है, जिससे आसपास का माहौल सुहावना बन जाता है.

मधुमालती तेजी से बढ़ने वाली बेल है. इसे घर के बाहर, छत या बालकनी में किसी मजबूत सहारे पर चढ़ाया जा सकता है. ये काफी फैल सकती है, इसलिए समय-समय पर इसकी कटिंग करना जरूरी है. अगर आपकी बालकनी छोटी है, तो इसे लगाने से पहले ये ध्यान रखें कि इसे फैलने के लिए अच्छी जगह मिले.

3. डबल मोगरे की बेल: अगर आपको सफेद फूलों की भीनी-भीनी खुशबू पसंद है, तो मोगरा आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके सफेद फूल अपनी महक के कारण काफी पसंद किए जाते हैं. डबल मोगरे के फूलों में पंखुड़ियों की कई परतें होती हैं, जिससे वो देखने में और भी खूबसूरत लगते हैं.

Advertisement

डबल मोगरे को गमले में लगाकर बालकनी या छत पर रखा जा सकता है. अच्छी बढ़त और फूलों के लिए इसे अच्छी धूप वाली जगह पर रखें. मिट्टी में पानी जमा न होने दें और जरूरत के हिसाब से समय-समय पर पानी देते रहें. पौधे की सही देखभाल करने से इसमें अच्छी फूलों की बढ़त हो सकती है.

4. हनीसकल की बेल: अगर आप बालकनी में ऐसी बेल लगाना चाहते हैं, जो खूबसूरत फूलों के साथ मीठी खुशबू भी दे, तो हनीसकल लगाने के बारे में सोच सकते हैं. इस बेल में ट्यूब जैसी शेप वाले फूल खिलते हैं. इसकी कुछ किस्मों के फूलों में मीठी खुशबू आती है, जो आसपास के वातावरण को खुशनुमा बना सकती है.

हनीसकल को जाली या किसी मजबूत सहारे के साथ उगाया जा सकता है. इसकी बेल ऊपर की ओर बढ़ती हैं, जिससे बालकनी की खाली दीवार या रेलिंग को हरा-भरा लुक मिलता है.  

5. कोरल वाइन की बेल: अगर बालकनी में हरियाली के साथ गुलाबी फूलों की खूबसूरती भी चाहते हैं, तो कोरल वाइन लगा सकते हैं. इस बेल में गुलाबी रंग के फूल गुच्छों में खिलते हैं. इसकी लताएं तेजी से फैल सकती हैं और जाली या रेलिंग को ढककर बालकनी को खूबसूरत लुक दे सकती हैं.

कोरल वाइन को उगाने के लिए अच्छी जगह और मजबूत सहारे की जरूरत होती है. इसे लगाने से पहले अपने इलाके के पर्यावरण और पौधे की बढ़ने की क्षमता को ध्यान में रखें. साथ ही, इसकी नियमित छंटाई करते रहें, ताकि बेल जरूरत से ज्यादा न फैले. ध्यान रखें कि इसकी मुख्य खूबी रंग-बिरंगे फूल और डेकोरेटिव लुक हैं, जबकि खुशबू इसकी किस्म और फूलों की कंडीशन पर निर्भर कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »